सर्दियों में मूंगफली के 8 फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 04:57 PM (IST)

मूंगफली खाने के फायदे: सर्दियों में खाई जाने वाली मूंगफली को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है क्योंकि जो फायदे बादाम देता है वही फायदे मूंगफली से भी मिलते हैं। स्वाद और गुणों से भरपूर मूंगफली ना सिर्फ दिमाग तेज करती है बल्कि दिल को भी तंदुरुस्त रखती है। मूंगफली का तेल (Groundnut Oil) भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन B कॉम्प्लेक्स,नियाचिन, रिबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन B6, और विटामिन B9 भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 

 सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे (Benefits of Groundnut)


डायबिटीज रखे कंट्रोल

प्रतिदिन मूंगफली खाने से डायबिटीज होने की सम्भावना 21% कम होती है। मूंगफली में पाए जाने वाला मैंगनीज नामक तत्व ब्लड शुगर नियंत्रित करता है, शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और मेटाबॉल्जिम बढ़ाता है।

टोंड मसल्स 

अगर आपका शरीर कमजोर है और आड़े-टेढे़ मसल आपकी लुक खराब कर रहे हैं तो रोजाना भीगी हुई मूंगफली दूध के साथ खाएं। धीरे-धीरे आपकी मसल्स बढ़ने शुरु हो जाएगें।


कैंसर से बचाव

एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉलेट, कैल्शियम और जिंक शरीर को कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसीलिए रोज़ाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए।

ब्लड सर्कुलेशन करें सही

यह शरीर में गर्माहट लाती है, जिस वजह से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना होता है और इससे दिल स्वस्थ रहता है। हार्ट अटैक या दिल संबधियों बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। 


गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक

गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास के लिए फायदेमंद है।

वजन घटाए

इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह एनर्जी का अच्छा स्रोत भी है इसलिए इसे खाने पर जल्दी भूख नहीं लगती। इसीलिए वेट मैनेजमेंट के लिए मूंगफली सेवन करना चाहिये।


तनाव से राहत

डिप्रेशन से बचाव और उपचार में मूंगफली का सेवन अच्छा होता है। मूंगफली में ट्रिपटोफान नामक एमिनोएसिड होता है जोकि मूड सुधारने वाले हार्मोन सेरोटोनिन का स्राव बढ़ाता है। जिससे मूड अच्छा होता है और मन शांत होता है।

याददाश्त बढ़ाए

मूंगफली में पाए जाने वाला विटामिन B3 दिमाग प्रक्रिया तेज करता और याददाश्त शक्ति बढ़ाता है। इसके सेवन से दिमाग स्वस्थ और तेज होता है। 

 

Content Writer

Priya verma