'क्रोम नेल पेंट्स' से नेल्स को दें ट्रैंडी लुक

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2017 - 04:35 PM (IST)

ब्यूटी : आजकल लड़कियां अपने चेहरे के साथ-साथ आइटफिट और नाखूनों को लेकर काफी स्टाइलिश हो गई हैं। कपड़ों के साथ नेल पेंट्स पर भी उतना ही अहमियत देती हैं, जिससे खूबसूरती में चार चांद लगे। यदि आप भी अपने नेल्स को आकर्षक और हाथों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो एक बार 'क्रोम नेल पेंट्स' को ट्राई करें। इसकी शाइनिंग बिल्कुल शीशे जैसी होने के कारण इसका नाम  ‘मिरर नेल पेंट’ पड़ गया है।


 आजकल लड़कियां इस नेल पेंट को खूब पसंद कर रही हैं। इसकी खासियत यह होती है कि इस हाई शाइन नेल पेंट में आप खुद का चेहरा भी देख सकती हैं। यह देखने में मैटेलिक नेल पॉलिश की जैसी होती है लेकिन इसकी शाइन इसे अलग बनाती है। यह लुक आपको क्रोम नेल पॉलिश, मैटेलिक नेल पेंटस या फिर पिंगमेंटेड पॉउडर से मिल सकती है। अगर आप भी आपने नाखूनों पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो यें नेल पेंट आपके लिए बैस्ट है।

Punjab Kesari