Beauty Tips: पतली आइब्रो को करना चाहती हैं घनी तो अजमाएं ये 6 घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 12:25 PM (IST)

खूबसूरत चेहरा ही नहीं बल्कि घनी आइब्रो भी खूबसूरती पर चार-चांद लगाती है। हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा आकर्षक दिखे। आंखों की सुंदरता में आइब्रो भी मुख्य भूमिका निभाती हैं। लेकिन अगर आइब्रो लाइट और डल हो तो खूबसूरती फीकी लगने लगती है। लाइट आइब्रो के कारण चेहरा भी डल लगता है। घनी आइब्रो के लिए महिलाएं कई प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन आप कुछ घरेलु नुस्खों की सहायता से अपने आइब्रो को घनी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

एलोवेरा जेल 

आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आइब्रो घनी करने के लिए कर सकते हैं। थोड़ा सा एलोवेरा जेल आप अपनी उंगलियां पर लगाएं। इसके बाद आइब्रो पर इसकी मसाज करें। 5-10 मिनट के बाद आप आइब्रो को धो लें। धीरे-धीरे आपको फर्क दिखाई देगा। 

PunjabKesari

ऑलिव ऑयल 

आप ऑलिव ऑयल से आइब्रो घनी और मजबूत कर सकते हैं। रात में सोने से पहले ऑलिव ऑयल के साथ आइब्रो की मसाज करें। उंगलियों पर थोड़ा सा जैतून का तेल लगाएं। इसके बाद 5-10 मिनट तक आइब्रो की मसाज करें। आप रोजाना सोने से पहले जैतून तेल की मसाज करें। धीरे-धीरे आइब्रो घनी होने लग जाएगी। 

कच्चा दूध 

कच्चे दूध का इस्तेमाल करके आप आइब्रो को घना कर सकते हैं। रुई पर थोड़ा सा कच्चा दूध लगाएं। इसके बाद इस रुई के साथ आइब्रो की मसाज करें। इससे आपके आइब्रो काले और घने बन जाएंगे। 

PunjabKesari

प्याज का रस 

आप प्याज का रस आइब्रो काला करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना आप प्याज का रस आइब्रो पर लगा सकते हैं। इससे आपके आइब्रो काले और घने बनेंगे। 

नारियल तेल 

आप नारियल तेल का इस्तेमाल आइब्रो घनी करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन केयर से लेकर हेयर केयल महिलाएं इसका काफी इस्तेमाल करती हैं। नियमित आइब्रो पर नारियल तेल की मसाज करने से आइब्रो घनी और मोटी होंगी। 

PunjabKesari

अंडे की जर्दी 

आप अंडे की जर्दी का इस्तेमाल करके आइब्रो घनी कर सकते हैं। लेकिन अंडे की जर्दी आप हफ्ते में दो बार ही आइब्रो पर इस्तेमाल करें। 10 मिनट के लिए इसे आइब्रो पर लगाएं। तय समय के बाद आइब्रो गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद कैस्टर ऑयल से आइब्रो की मसाज करें। आपको काफी आराम मिलेगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static