रोजाना खाएं ये फल, दूर होगी कई बीमारियां (Pics)

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2016 - 11:48 AM (IST)

हम अपने घरों में जायफल का इस्तेमाल अाम करते है लेकिन क्या अापको पता जायफल हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। जायफल में बहुत सारा मिनरल, पोटैशियम, कैल्‍शियम, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हमें अनेक तरह की परेशानियों से बचाता है। अाइए जानते जायफल के अनेक तरह के गुणों के बारे में...
 
1. अच्‍छी नींद
 
हर रोज रात को गर्म दूध में जायफल पाउडर डाल कर पीने से अच्‍छी नींद आती है।
 
2. रोग प्रतिरोधक
 
जायफल में इसमे बहुत सारा मिनरल, पोटैशियम, कैल्‍शियम, पाया जाता है। जो शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
 
3. झुर्रियां 
 
चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए थोड़ा सा जायफल पाउडर पानी या शहद के साथ मिला कर पेस्‍ट बनाए और चेहरे पर लगाए तो चेहरा साफ हो जाता है। इससे मुंहासों के दाग भी साफ होते हैं।
 
4. पाचन तंत्र 
 
पुराने समय से जायफल का इस्‍तेमाल पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। इसलिए अपने रोज के खाने में जायफल को शामिल करने से पाचन क्रिया सही रहती है।
 
5. यौन शक्ति
 
जायफल को घिस कर दूध में मिलाएं और हफ्ते में तीन दिन पीएं। इससे नपुंसकता की बीमारी दूर होगी। यौन शक्ति बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
 
6. दांत दर्द
 
दांत दर्द में जायफल का तेल बहुत लाभकारी है, तभी तो आपने देखा होगा कि ज्‍यादातर टूथपेस्‍ट में दालचीनी और जायफल मिलाया जाता है।
 
7. तेज दिमाग 
 
जायफल का रोजाना सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है। इसको खाने से कभी एल्‍जाइमर यानी भूलने की बीमारी नहीं होगी।
 
8. पेट दर्द
 

पेट में दर्द हो तो जायफल के तेल की 2-3 बूंद चीनी में मिलाकर खाने से तुरंत आराम होता है। 

Punjab Kesari