बार- बार चक्कर आने से परेशान हैं तो इन उपायों से पाएं राहत!(Pics)

punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2016 - 12:39 PM (IST)

शरीर में कमजोर आने से चक्कर आने की समस्या हो जाती है। कई बार तो बदलते मौसम के कारण भी इसकी वजह हो सकती है। कभी-कभी तो लगातार खड़े रहने के कारण भी ऐसी हालत हो सकती है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहें तो कुछ घरेलू उपायों से इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है।आइए जानते हैं इन उपायों के बारें में...
 
 
1. लौकी 
 
 
लौकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए लौकी को डण्ठल का तरफ से काटकर खोकला कर लें ताकि इसमें पानी भरा जै सके। अब इसमें 12 घंटों के लिए पानी से भर कर रख दें। इसके बाद इस पानी को अच्छे सा हिलाकर कपड़े में छान लें।
 
अब इस पानी को किसी ऐसे बर्तन में डालें जिसमें नाक आसानी से डुब सके। इस में नाक डुबों कर सास अंदर की तरफ खींचे और नाक नीचे करके आराम करें।
 
2. तुलसी अौर चीनी 
 
 
तुलसी के रस में चीनी मिलाकर इसको खाने से चक्करों से निजात पाई जा सकती है। तुलसी के पत्तों पर शहद लगाकर चाटने से चक्कर आना बंद हो सकते हैं। 
 
 
3. धनिया और आंवला पाऊडर
 
 
10 ग्राम धनिया पाऊडर अौर अांवला पाऊडर को पानी में भिगोकर रखें अौर सुबह अच्छी तरह मिलाकर पीने इससे छुटकारा मिल सकता हैं। 
 
4. काली मिर्च अौर पताशे
 
 
काली मिर्च अौर पताशे दोनों को पानी में उबाल कर इन्हें दोपहर के खाने के बाद पीने से चक्करों से राहत मिल सकती हैं। 
 
 
5. जूस 
 
अगर चक्कर आने से परेशान है तो रोजाना जूस को सेवन करने से इस परेशानी से बचा जा सकता है।
 
 
6. फलों का सेवन
 
मौसमी फल खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इस लिए फ्रूट जरूर खाने चाहिए।
 
ध्यान में रखें
 

सुबह के नाश्ते में चाय,कॉफी और मीठा खाने से परहेज करें।  

Punjab Kesari