राशि से जानेिए, आपकी गर्लफ्रेंड रखती है आपसे क्या उम्मीद?

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 07:37 PM (IST)

कुछ लड़के ऐसे होते हैं, जिन्हें मालूम नहीं होता कि उनकी पार्टनर रिलेशनशिप में क्या चाहती हैं या उन्हें उनसे किस चीज की उम्मीद है। कई बार यही कंफ्यूजन रिश्ते में दरार का कारण भी बन जाती है। ऐसे में राशिफल एक जरिया है, जिससे आप व्यक्ति की पर्सनैलिटी के साथ-साथ रिलेशनशिप की जरूरतों के बारे में भी बजान सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा किस चीज की उम्मीद करती हैं।

 

मेष राशि

मेष राशि की लड़कियों को पार्टनर से रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा प्यार की उम्मीद होती हैं। इन्हें अपनी रिलेशनशिप में एक्साइटमेंट और एक्सट्रा स्पार्क चाहिए होता है। मगर इनके साथ ज्यादा हंसी-मजाक आपको मंहगा पड़ सकता है क्योंकि यह काफी सेंसटिव होती है।

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियों को अपने रिलेशनशिप में अगर-मगर वाली स्थिति से काफी नाराजगी रहती है। यह चाहती हैं कि इनका पार्टनर हमेशा उनके प्रति ईमानदार और खुलकर बातें करने वाला हो। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि की लड़कियों को रिलेशनशिप मौज-मस्ती और खुलेपन से एंजॉय करना पसंद होता है। अगर रिलेशन में यह बात न हो तो वो अपने रिश्ते को लंबे समय तक एंजॉय नहीं कर पाती।

कर्क राशि

घूमना-फिरना कर्क राशि की कमजोरी होती है। साथ ही इन्हें अपने रिलेशन में रोमांस के साथ खुशी, शांति और सिक्योरिटी भी चाहिए होती है। बोरियत आपको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती इसलिए रिलेशनशिप में जितना ज्यादा एक्साइटमेंट होगा, आप उतनी ही खुश होंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि की लड़कियों को अपने पार्टनर से सिर्फ ईमानदारी की उम्मीद होती हैं। अगर इन्हें अपने पार्टनर के बारे में कोई बात तीसरे व्यक्ति से पता चले तो यह उन्हें छोड़ने में जरा भी समय नहीं लगाती।

कन्या राशि

आप अपने हर काम को खास तरीके से करना चाहती है। आपको अपने रिलेशनशिप में सिक्योरिटी, स्टेबिलिटी और इस बात की गैरेंटी चाहिए कि अपनी रिलेशनशिप में आप हमेशा खुश रहेंगी। 

तुला राशि

रिलेशनशिप में आपसी तालमेल और सुख-शांति बनाए रखना ही तुला राशि की लड़कियों को पसंद होता है। साथ ही इन्हें पार्टनर के मुंह से तारीफ सुनना भी बेहद पसंद होता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को कंट्रोल में रखना चाहती हैं। आप अपने रिलेशनशिप में वफादारी और दयालुता इन दो चीजों को समझौता नहीं कर सकती।

धनु राशि

एडवेंचर और पॉजिटिविटी लवर्स इस राशि की लड़कियां पार्टनर से भी इन्हीं की उम्मीद करती हैं। आपको किसी भी तरह के नियम और वादे पर रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना पसंद नहीं है।

मकर राशि

आपको एक ऐसा पार्टनर चाहिए जिसमें पेशेंस तो हो और जो आपको खुश रखने के लिए कुछ भी कर सके। आप हर चीज को काफी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ाती हैं, फिर चाहे वो आपकी रिलेशनशिप ही क्यों ना हो।

कुंभ राशि

आपको अपने रिलेशन में एनर्जी और आजादी चाहिए। साथ ही आपको यह भी उम्मीद होता है कि पार्टनर डाउन टू अर्थ हो। पार्टनर की नाराजगी और बदसलूकी आप बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकती। 

मीन राशि

मीन राशि की लड़कियों को ऐसा पार्टनर चाहिए जो ना सिर्फ उन्हें आजादी दे बल्कि इन्हें बखूबी समझे भी। खुलकर जीने वाली इस राशि की लड़कियों को बाउंडेशन बिल्कुल पसंद नहीं होती। साथ ही यह चाहती है कि इनका पार्टनर ईमानदार भी हो।

Content Writer

Anjali Rajput