अपने Zodiac Sign के अनुसार चुने वैडिंग लहंगा व ज्यूलरी - Nari

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 05:37 PM (IST)

शादी में लड़कियां फैशन ट्रैंड के हिसाब से कपड़े और कलर चूज करती हैं। जबकि कुछ लड़कियां राशि में विश्वास रखती हैं और उसी के हिसाब से कपड़े पहनना पसंद करती है। अगर आपको भी राशि में विश्वास है तो आज हम आपको बताएंगे कि शादी में आपको किस रंग का लहंगा पहनना चाहिए।

 

1. मेष राशि
मेष राशि की लड़कियों को अपने साहस, कॉन्फिडेंट, बॉडी शेप, एनर्जी और उत्तेजना के हिसाब से लाल रंग का लहंगा पहनना चाहिए। इसके अलावा इस राशि की लड़कियों के लिए डायमंड ज्वैलरी परफेक्ट है।

2. वृषभ राशि
शादी का ग्रीन लहंगा संतुलित, फ्रैश, और शांत वृषभ राशि की लड़कियों के लिए सही है। इसके साथ पन्ना (Emerald) ज्वैलरी पहननी चाहिए।

 

3. मिथुन राशि
परफेक्ट बॉडी शेप, कॉन्फिडेंट, सहासी और इमोशनल मिथुन राशि की महिला को पीले लहंगे के साथ पर्ल ज्वैलरी पहननी चाहिए।

 

4. कर्क राशि
इस राशि की लड़कियों को अपनी शादी में आइवरी और सिल्वर रंग का लहंगा चूज करना चाहिए। इसके साथ रूबी ज्वैलरी पहननी चाहिए।

5. सिंह राशि
गोल्डन लहंगे के साथ पेरिडॉट ज्वैलरी सिंह राशि की लड़कियों को एलिगेंट लुक देगा।

 

6. कन्या राशि
इस राशि की लड़कियों हमेशा अलग दिखना पसंद होता है। ऐसे में आप अपनी शादी में ऑलिव ग्रीन लहंगे के साथ नीलम ज्वैलरी पहनें।

 

7. तुला राशि
लविंग और स्वीट स्वभाव वाली तुला राशि की लड़कियों के लिए शादी में नीले रंग का लहंगा पहनना सही होगा। इस कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखने के लिए ओपल स्टोन (Opal) ज्वैलरी पहननी चाहिए

 

8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की लड़कियों को महोगनी लाल (Mahogany Red) के साथ टोपाज ज्वैलरी पहननी चाहिए। पैशेनेट वृश्चिक राशि की लड़कियां इसमें बहुत सुदंर लगेंगी।

9. धनु राशि
रॉयल पर्पल शेड्स के लहंगे धनु राशि की लड़कियों खूब जचते हैं। इसके साथ फिरोजा स्टोन (Turquoise) ज्वलैरी पहननी चाहिए।

 

10. मकर राशि
एनर्जी से भरपूर इस राशि की लड़कियों को अपनी शादी में खूबसूरत रस्ट कलर के लहंगे चूज करने चाहिए। इसके साथ गार्नेट ज्वैलरी पहने।

 

11. कुंभ राशि
मेष राशि की लड़कियों को अपने फिगर और स्किन टोन के हिसाब से शिमरी ब्लू रंग का लहंगा और ऐमेथिस्ट स्टोन ज्वैलरी ही पहनना चाहिए।

 

12. मीन राशि
अगर आप शादी में कुछ अलग ट्राई करना चाहती है तो पेल ग्रीन (Pale Green) आपके लिए बिल्कुल सही है। इसके साथ अक्वामरीन स्टोन (Aquamarine) ज्वैलरी पहनें।

Picture Credits: ArtFoto Studio

Content Writer

Anjali Rajput