पिता ने नहीं दिया Rekha को अपना नाम, सास ने किया चप्पलों से स्वागत, अनसुलझे रहे जिंदगी के 5 राज!

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 06:56 PM (IST)

रेखा, वो नाम है जो अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। रेखा ने अपनी फिल्मी करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया। रेखा ने अपने 40 साल के करियर में करीब 180 फिल्मों में काम किया। उन्होंने खुद को प्रमुख महिला किरदार के रूप में पेश किया। फिल्मी करियर में काफी उतार-चढ़ाव देख चुकी रेखा की जिंदगी कॉन्ट्रोवर्सी से भरी पड़ी है। रेखा उन अभिनेत्रियों में से एक थी, जिन्हें राजनीति में आने के बाद भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। आज हम आपको इस दिलकश एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य बताएंगे, जिसे सुनकर आपकी हैरानी और भी बढ़ जाएगी।

 

पिता ने नहीं दिया रेखा को अपना नाम

70के दशक की रेखा का बचपन भी कॉन्ट्रोवर्सी से अछूता नहीं रहा। इनके पिता जेमिनी गेंसन (gemini ganeshan) तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। इनकी माता पुष्पावली (pushpavalli) तेलगू फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रहीं। सुनने में आता है कि जब रेखा का जन्म हुआ तब इनके माता-पिता ने शादी नहीं की थी और एक अरसे तक जेमिनी गेंसन ने रेखा को अपना नाम भी नहीं दिया था।

पहले 'किस सीन' पर डायरेक्ट ने नहीं बोला कट तो...

अपनी बॉयोग्राफी में रेखा ने एक दर्दनाक रहस्य बयां किया, जो इनकी जिंदगी के सबसे बड़े रहस्यों में से एक है। 15 साल की उम्र में रेखा फिल्म 'अनजाना' की शूटिंग के लिए गई थी। फिल्म के एक रोमांटिक गाने के दौरान जैसे ही डॉयरेक्टर ने एक्शन बोला, तब एक्टर बिसमजीत ने उन्हें किस करना शुरू कर दिया। रेखा बताती हैं कि यह किस सीन 5 मिनट तक चला। डायरेक्ट ने कट नहीं बोला और सेट के लोग भी सीटियां मारते रहे। वहीं टाइम मैग्जीन ने इस पर एक स्टोरी भी कवर की थी।

 

सास ने चप्पलों से किया था स्वागत

रेखा की जिंदगी का दूसरा रहस्य विनोद मेहरा के साथ शादी से जुड़ा हुआ है। अब कोलकत्ता से शादी के बाद जब दोनों मुंबई पहुंचे, तब नई नवेली दुल्हन रेखा का स्वागत चप्पल से किया गया। विनोद मेहरा की मां कमला इस शादी को लेकर काफी नाराज थी। जैसे ही रेखा आशीर्वाद लेने के लिए नीचे झुकी, उनकी मां ने रेखा को धकेल दिया और उन्हें मारने के लिए चप्पल भी निकाल लीं। उन्होंने रेखा को घर में घुसने भी नहीं दिया।

कभी नहीं मिला पति का सुख

रेखा की जिंदगी में पति का सुख नहीं रहा। विनोद मेहरा से उनकी शादी हुए लेकिन कुछ समय बाद ही वह चल बसे। दिल्ली के मुकेश अग्रवाल से उनकी शादी हुए लेकिन मुकेश ने शादी के एक साल बाद ही खुदखुशी कर ली। उसके बाद रेखा ने शादी नहीं की।

 

पति की मौत के बाद भी लगाती हैं सिंदूर

रेखा की जिदगी का तीसरा रहस्य है उनकी माथे का सिंदूर। रेखा अपने पति विनोद मेहरा और मुकेश अग्रवाल की मौत के बाद भी सिंदूर लगाती है, जो आज भी राज बना हुआ है। कुछ लोग कहते हैं कि सिंदूर अमिताभ के नाम का है तो कुछ इसे संजय दत्त के नाम का बताते हैं।

 

रेखा आज भी बॉलीवुड की ग्रेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं लेकिन इनके ईद-गिर्द अजीब रहस्यों का जो पर्दा पड़ा है वो वाकई सबको हैरान करता है।

Content Writer

Anjali Rajput