पी.एम.मोदी से लेकर सेना के जवानों तक, दुनियाभर में लोग यूं मना रहे हैं योग दिवस

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 01:44 PM (IST)

आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पहली बार योग दिवस 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाया गया था। इस दिन भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग योग करते हैं। दुनियाभर में लोगों ने चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने करीब 50,000 लोगों के साथ देहरादून के एफआरआई कैंपस योग डे की शुरूआत की। वहीं, बाबा रामदेव ने 2 लाख लोगों के साथ योग कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। आइए देखते हैं कि दुनियाभर में किस तरह योगा डे को सेलिब्रेट किया जा रहा है।
 

देहरादून के एफआरआई कैंपस में पीएम मोदी ने करीब 50,000 लोगों के साथ योगा डे की शुरूआत।

 
चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में किया योग

चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में किया योग #InternationalYogaDay2018 #Dehradun Narendra Modi #IYD2018 #YogaDay2018

Posted by Punjab Kesari on Wednesday, June 20, 2018


बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करीब 2 लाख लोगों के साथ योग करके विश्व रिकार्ड बना दिया।

केरल के कोच्चि में इंडियन नेवी ने बीच समंदर पर योगासन करते जवान।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीएसएफ फ्रंटियर हेड क्वार्टर में भी सब जवानों ने एक साथ मिलकर योगा किया।

कंबोडिया में पूरे जोश के साथ योग करते छात्र, युवा, सरकारी कर्मचारी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक।

बंगाल की खाड़ी में योग करते हुए नौसेना के कर्मचारी।

12 से 19 फीट की ऊचांई पर योग का अभ्यास करते हुए हिमवीर

जापानी नौसेना के साथ INS ने समुद्र की ऊंचाई पर कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया योग दिवस।

भारतीय सेना के कर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सेशन में भाग लिया।

केरल के पेरू शहर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खास सामारोह आयोजित किया गया।


दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर थुआगराज कॉम्प्लेक्स स्पोर्ट योग कर शानदार प्रदर्शन किया।


मंगोलिया में भारी बारिश के बावजूद योग को लेकर बरकरार रहा लोगों का उत्साह। 

 

नेपाल में बौद्ध भिक्षुओं और स्थानीय लोगों ने 12500 फीट ऊंचाई पर स्थित मुक्तिनाथ पर मनाया योग दिवस।

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित प्लाजा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हजारों लोगों के साथ योगा करती दिखीं। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Punjab Kesari