इस बच्ची का दर्द जानकर आपकी भी आंखें हो जाएंगी नम!

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 12:47 PM (IST)

इस बच्ची की तस्वीर देखकर अाप भी एक पल के लिए यह साेचने पर मजबूर हाे जाएंगे कि अाखिर उसके साथ क्या हुअा। यकीन मानिए इस मासूम चेहरे के पीछे छिपा दर्द जानकर अापका भी दिल पिघल जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बच्ची की तस्वीर पिछले हफ़्ते यमन में चल रहे युद्ध की है। 

साैभाग्यवश यह बच्ची उस हमले में जिंदा बच गई, परंतु उसके परिवार के सभी लोग मारे गए। इस बच्ची का नाम बुथाइना है। डॉक्टर्स का कहना है कि उसकी खोपड़ी में चोटें आई हैं, पर वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। उसे नहीं पता है कि बमबारी में उसका हंसता-खेलता परिवार उजड़ चुका है। 

हमले में न जाने कितने ही परिवार और मासूम बच्चे मारे गए। हम इस सच्चाई काे चाहे कितना भी नजरअंदाज कर ले, लेकिन सच ताे यही है कि युद्ध न जानें कितने परिवाराें काे अपना शिकार बना चुका है और यह अागे कब तक चलता रहेगा।

Punjab Kesari