World 'No' Tobacco Day: बॉलीवुड के इन 10 स्टार्स ने छोड़ा धूम्रपान, हुए हैल्‍थ कांशियस

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 01:12 PM (IST)

31 मई यानि आज पूरी दुनिया में तम्बाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जा रहा है। सिगरेट पीना आजकल लड़के, लड़कियों से लेकर छोटे-छोटे बच्चों तक के लिए ट्रेंड बन गया है। आम लोगों से लेकर घूम्रपान करने में बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं है। एक बार धूम्रपान की लत लगने पर आसानी से नहीं छूटती लेकिन इसके बावजूद भी कई बॉलीवुड सेलेब्स धूम्रपान को छोड़कर हैल्थ कांशियस हो गए हैं। आज हम आपको वर्ल्ड टैबोके डे के अवसर पर कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अच्छी हैल्थ के लिए सिगरेट पीना छोड़ दिया। आप भी इन स्टार्स की तरह सिगरेट पीना छोड़ हैल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं।
 

1. नाना पाटेकर
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर भी एक समय में काफी स्मोक किया करते थे लेकिन अपनी बहन के कहने पर उन्होंने स्मोकिंग करना छोड़ दिया। उनकी बहन के एक बार कहने पर नान पाटेकर ने आजतक सिगरेट को हाथ नहीं लगाया।

2. रणबीर कपूर
रणबीर कपूर केो भी कॉलेज टाइम से सिगरेट पीने की आदत है लेकिन अपनी मां के कहने पर उन्होंने भी शराब पीना छोड़ दिया। इसके बाद से रणबीर कपूर काफी हैल्थ कांशियस हो गए है।

3. कोंकणा सेन शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रैस कोंकणा सेन शर्मा भी एक समय में चेन स्‍मोकर थीं। मगर मां बनने के बाद से ही उन्होंने इस बुरी लत को छोड़ना बेहतर समझा।

4. विवेक ओबेरॉय
अभिनेता विवेक ओबेरॉय सिगरेट पीना जानलेवा भी बन चुके हैं। धूम्रपान के चलते उन्हें कैंसर हो गया था लेकिन पहली स्टेज पता चलने के कारण उनका इलाज हो पाया। फिलहाल विवेक वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गेनाइजेशन के एंटी स्‍मोकिंग मूवमेंट के ब्रांड एंबेसडर हैं।

5. अजय देवगन
सिगरेट पीने की लिस्ट में अजय देवगण भी पीछे नहीं है। इन्हें भी सिगरेट पीने का काफी लत थी लेकिन पत्नी काजोल के बार-बार मना करने पर उन्हें यह बुरा आदत छोड़नी पड़ी।

6. अर्जुन रामपाल
कॉलेज की दिनों में अर्जुन रामपाल ने भी सिगरेट पीना शुरू कर दिया था। उनके लिए तो सिगरेट पीना एक लत बन चुकी थी, जिसे छोड़ना उनके लिए आसान नहीं था। मगर आखिर में जब उनको लगा कि इसका असर उनके बच्‍चों पर पड़ेगा तो उन्होंने स्‍मोकिंग को पूरी तरह से टाटा-बॉय कर दिया।

7. सैफ अली खान
स्मोकिंग का सबसे ज्यादा बुरा असर सैफ अलग खान कपर पड़ा है। इस बुरी आदत के कारण के कारण सैफ अली खान को एक बार हार्ट अटैक भी आ चुका है और इसके बाद से ही उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया।

8. आमिर खान
वैसे तो बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को मिस्टर परफेक्‍शनिस्‍ट कहा जाता है लेकिन इस मामले में वह भी कुच कम नहीं है। एक समय में आमिर खान को भी सिगरेट पीने की लत थी। मगर सबसे छोटे बेटे आजाद के पैदा होने के बाद आमिर ने स्‍मोकिंग करना छोड़ दिया।

9. ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन को स्मोकिंग की इतनी बुरी लत थी कि इसे छोड़ने में उन्होंने काफी समय लग गया। उन्होंने एक किताब पढ़ी, जिसमें सिगरेट छोड़ने के काफी तरीके बताएं थे। इसके बाद उन्होंने किताबी तरीकों को अपनाकर सिगरेट पीना छोड़ दिया।

10. सलमान खान
किसी समय में बॉलीवुड दंबग सलमान खान भी चेन स्मोकर हुआ करते थे। मगर कुछ समय पहले उन्होंने एक ट्रीटमेंट के चलते सिगरेट की लत छोड़ दी। अब सलमान खान काफी हैल्थ कांशियस हो गए है और सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाते।

Punjab Kesari