World Menstrual Day: ट्विंकल का महिलाओं को एक खास तोहफा, करने जा रही है यह काम

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 06:09 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रैस और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जल्द ही मासिक धर्म पर एक और फिल्म बनाने जा रही हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने विश्व मासिक धर्म दिवस पर किया है। यह फिल्म एक वेब सीरीज होगी, जिसका नाम है 'फर्स्ट पीरियड'।


इस वेब सीरीज की कहानी 'जुबान' फिल्म के डायरेक्टर मोजेज सिंह ने लिखी है। सारी फिल्म लड़कियों के फर्स्ट यानी पहले पीरियड के बारे में है। इसके साथ ही लड़कों का लड़कियों के पहले पीरियड को लेकर क्या नजरिया होता है। ये भी देखने को मिलेगा। 


इससे पहले ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार की  'पैडमैन' को प्रोड्यूस कर चुकी हैं। बतौर प्रोडयूसर ट्विंकल की यह दूसरी फिल्म होगी। 


 

Punjab Kesari