मकर संक्रांति पर महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 10:43 AM (IST)

लोहड़ी के एक दिन बाद मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है, जिसका अपना ही अलग महत्व होता है। कहते हैं इस दिन जैसा वातावरण होता है सर्दियां जाने तक वैसा ही रहते हैं। महिलाओं को इस दिन खास बातों का ध्यान रखना होता है। आज हम आपको ऐसे 5 कम बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं को मकर संक्रांति पर भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

 

बिना नहाएं भोजन करना

कई बार महिलाएं सुबह उठते ही चाय व स्नैक्स खाना शुरू कर देती हैं लेकिन इस शुभ दिन पर ऐसा ना करें। इस दिन बिना स्नान किए भोजन ना करें और पूरा दिन मसालेदार भोजन करने से भी बचें। महिलाएं इस दिन तिल और मूंग दाल या खिचड़ी का ही सेवन करें।

बालों को धोना

किसी भी शुभ दिन पर महिलाएं अपने बाल धोने से नहीं चूकंती लेकिन इस दिन आपको बाल नहीं धोने चाहिए। इससे घर में अशुभ संकेत आ सकता है।

 

बाल कटवाना

अगर आप आज बाल कटवाने की सोच रही हैं तो गलती से भी ऐसा ना करें। इस दिन बाल कटवाना महिलाओं के लिए सही नहीं होता। सिर्फ महिलाएं ही नहीं इस दिन पुरुषों व बच्चों को भी बाल नहीं कटवाने चाहिए।

किसी को अपशब्द बोलना

अक्सर गुस्से में महिलाए किसी को अपशब्द बोल देती हैं लेकिन इस दिन अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करें।

 

पेड़-पौधों की कटाई

यह प्रकृति का त्योहार और हरियाली का उत्सव है इसलिए इस दिन महिलाओं को पेड़-पौधे की कटाई भी नहीं करनी चाहिए। इससे घर में ना सिर्फ नेगिटिव एनर्जी आती है बल्कि यह धन हानि का कारण भी बन सकता है।

Content Writer

Anjali Rajput