महिलाएं घर की चीजों से ही खुद को रख सकती हैं सुरक्षित, आइए जानते हैं कैसे

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 07:05 PM (IST)

आज के समय में लड़कियां कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है चाहे घर हो या बाहर। आए दिन रेप, डकैत, किडनैपिंग आदि घटनाओं की खबरे आम सुनने को मिलती हैं। दुर्घटना कभी किसी को बता कर नहीं आती। यह कभी भी किसी के साथ भी हो सकती है। एेसे में इस स्थितियों का सामना करने के लिए लड़की को खुद को तैयार करना बहुत जरूरी है। आत्मरक्षा करने के लिए घर में पड़ी कुछ छोटी- मोटी चीजों का इस्तेमाल कर भी सकते हैं। आज हम आपको सेल्फ डिफैंस में यूज होने वाली घर की चीजों के बारें में बताएंगे। तो आइए जानते हैं उनके बारे में।

 

1. Pan as a weapon


यदि आपके घर में कोई चोरी छिपे घुसा आएं तो पैन एक अच्छा हथियार है। इसका मुसीबत के समय पैन का इस्तेमाल करके खूद को सुरक्षित रखा जा सकता है। पैन को आप चोर के शरीर पर जहां पर भी मारोगे वहा पर जोर से लगेगी और कुछ समय तक व्यक्ति को दर्द होगा। इस समय में आप घर से बाहर निकल सकते हैं।

 

2. Keys as a weapon


अगर आप रास्ते में अकेले हैं और कोई आपका पीछा कर रहा तो चाबियों का इस्तेमाल करें। सबसे पहले चाबियों को हाथ में लें। अब चाबी को अंगुलियों के बीच में पकड़ कर व्यक्ति को मारे।

 

3. bottles and umbrellas as a weapon


छतरी और बोतल हर घर में मौजूद होती है। लड़कियां इन दोनों का इस्तेमाल करके भी खुद की रक्षा कर सकती हैं। अगर आपका कोई पीछा करता हैं या आपके घर में घुस आता है तो उसके व्यक्ति को जोर से मारे।  बोतल या छतरी से मारने से व्यक्ति बेसुध हो जाएगा।

 

4. Briefcases as a weapon


सेल्फ डिफेंस करने के लिए ब्रीफकेस का सहारा भी लिया जा सकता है। घर में पड़ी इस चीज से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

 

Punjab Kesari