पुरुषों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं ये औरतें!

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 05:08 PM (IST)

प्राचीनकाल से कहा जाता है कि भाग्यशाली औरतों की कुछ खास निशानियों होती हैं। हालांकि इनके बारे में कम लोगों को ही मालूम हो लेकिन जहां राशि स्वभाव व भाग्य के कई राज खोल देती हैं, वहीं औरतों के शरीर के कुछ अंग बड़े हो तो उन्हें सौभाग्य शाली माना जाता है। जी हां, समुद्रशास्‍त्र में स्‍त्री के कई शुभ अंगों और उनके लक्षणों के विषय में बताया गया है। अगर महिलाओं के ये अंग बड़े हो तो वो अपने साथ-साथ पति की भी किस्मत चमका देती है।

 

भाग्यशाली औरतों की निशानियां 

लंबे बाल 

काले लंबे बाल ना सिर्फ औरतों की खूबसूरती के परिचायक होते हैं बल्कि ये इस बात का सूचक है कि इन महिलाओं के आने से घर में सुख-शांति आ जाती है। इतना ही नहीं, इनके प्रवेश से ससुराल के सभी सदस्यों की किस्मत भी खुल जाती हैं क्योंकि ये अपने साथ अपना भाग्य भी लेकर आती हैं। 

सुराहीदार गर्दन 

वहीं औरतों की लंबी और सुराहीदार गर्दन भी सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। माना जाता है कि ऐसी गर्दन वाली औरतें शुभ लक्षणों वाली होती हैं और इनके आने से घर में हमेशा खुशी वाला माहौल बना रहता है। 

लंबी नाक 

लंबी नाक वाली औरतें भी भाग्यशाली होती हैं। ये ज्यादा खर्चा नहीं करती और घर के बजट के हिसाब से ही चलती है। पैसों सही तरीके से मैनेज करके रखने वाली ये औरते अपने पति को काफी सुख पहुंची है और उसके साथ हर वक्त खड़ी रहती हैं। 

 

चौड़ा माथा 

अगर आपका माथा चौड़ा है तो इसको अपनी बदसूरती से ना जोड़े क्योंकि चौड़े माथे वाली औरतें बड़ी की करिशमाई होती हैं। दयालु स्वभाव वाली ये होते है हर परिस्थिति में सोच-समझकर काम लेती हैं। जीवन में आने वाली कठिनाईयों का सामना खुशी से करती हैं और आगे बढ़ने की कोशिश करती है। ना कि चिंताग्रस्त होकर बैठ जाती है। 

लंबी उंगुलियां 

जिन औरतों की उंगुलियां लंबी होती हैं वो काफी बुद्धिमान मानी जाती हैं। अपना हर काम अच्छे से करती हैं। इतना ही नहीं पढ़ने-लिखने में भी काफी होशियार होती हैं। कहा जाता है कि इनके आने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती है और इन्हें पैसों की संभाल भी अच्छे से आती है। 

बड़ी-बड़ी नशीली आंखें

औरतों की बड़ी-बड़ी आंखें न केवल उनकी खूबसूरती बढ़ाती हैं बल्कि ये काफी विश्वासजन भी होती है। ये अपने साथी से बेहद प्यार करती हैं और स्वभाल से काफी दयालु होती हैं। इन्हें भाग्य लक्ष्मी भी कहा जाता है कि क्योंकि इनके रहने से घर में कभी पैसों की किल्लत नहीं पड़ती है। 

स्तनों का आकार 

औरतों के बड़े स्तनों को ना केवल उनकी खूबसूरती से बल्कि शुभ लक्षण से भी जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि जहां छोटे स्तन दुख और परेशान‌ियों का सबब बनते हैं वहीं बड़े स्तनों वाली औरतें जीवन में हमेशा सुख, सौभाग्य और धन से समृद्ध रहती हैं। 

 

गहरी नाभि 

महिलाओं की बड़ी और गहरी नाभि भी होना भी शुभ लक्षण माना गया है। समुद्रशास्‍त्र के अनुसार जिस स्त्री की नाभि बड़ी, गहरी और दाएं ओर मुड़ी होती है वो धन, सुख और संतान से हमेशा संपन्न होती हैं। 

लंबी टांगें 

वहीं बात पैरों की करें तो लंबे व चिकने पैरों वाली औरतों को देवी लक्ष्मी के समान शुभ माना जाता है। वहीं लंबी टांगों वाली औरतों को विरासत से ही काफी कुछ मिल जाता है। इतना ही नहीं, शादी के बाद भी इन्हें कभी पैसों की जुड़े परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। 

Content Writer

Sunita Rajput