OMG! इतनी उम्र में भी एेसा है इस महिला का ड्रैसिंग स्टाइल

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 04:01 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में कई महिलाएं एेसी हैं जिन्होंने अपनी बॉडी को इस तरह से फिट रखा हैं कि लोग उनकी असली उम्र का पता ही नहीं लगा पाते। आज हम आपको एक एेसी ही मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर आप भी उनकी सही उम्र नहीं जान पाएंगे। हम बात कर रहे है सर्बिया की मॉडल जैकलीना की। 

जैकलीना बेहद खूबसूरत है। खूबसूरत होने के साथ-साथ वह अपनी परफैक्ट फिगर के लिए भी मशहूर है। देखने में जैकलीना 22-23 साल की लड़की लगती है लेकिन असल में उनकी उम्र 47 साल है। जी हां, जैकलीना 47 साल की है लेकिन इस उम्र में भी उनका ड्रैसिंग स्टाइल कमाल का है। जैकलीना के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स है। आए दिन वह अपनी नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती है। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी,जिसमें उनके साथ दो बच्चियां थी और वे उनकी पोतियां है। 

सार्बिया में जैकलीना का जन्म हुआ था लेकिन अभी वह इटली में रहती हैं। वह एक फैशन ब्लॉग भी चलाती है। जैकलीना की तस्वीरों को लोग बहुत पसंद करते हैं। फोटो में जैकलीना अलग-अलग आउटफिट्स में दिखाई देती हैं। उनके फैंन्स उन्हें हॉटेस्ट ग्रैंडमदर कहते है। इतनी उम्र में भी वह काफी फिट और फैशनेबल है। उनसे बड़ी उम्र की महिलाएं इंस्पायर होती हैं। 

Punjab Kesari