भारत में 10 में 7 बीवियां धोखेबाज, वजह प्यार नहीं बल्कि कुछ और ...

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 10:09 AM (IST)

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर यानि की शादी के बाद पार्टनर का किसी ओर के साथ रिलेशनशिप में रहना। यह शादीशुदा लड़की या लड़के दोनों के साथ हो सकता है। एक्सट्रा अफेयर होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। सबसे बड़ा कारण पति-पत्नी में आपसी प्यार ना रहना। ऐसा सिर्फ पति ही नहीं बल्कि पत्नी की ओर से भी हो सकता है। सर्वे की मानें तो भारत में 10 में से 7 महिलाएं पति को धोखा देती हैं।

 

हाल ही में हुए एक सर्वे की मानें तो भारत के बड़े नगरों जैसे मुुंबई कोलकाता, बेंगलुरु में ऐसी महिलाओं की संख्या अधिक है जो पति को धोखा देती हैं। यह स्टडी विवाहेतर डेटिंग एप ग्लीडेन की ओर से की गई। बता दें कि ग्लीडेन एप्प को 5 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं।  

इन यूजर्स में से 20 फीसदी पुरुषों और 13 फीसदी महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को धोखा देने की बात स्वीकार की लेकिन धोखे से भी ज्यादा हैरानी वाली बात धोखा देने का कारण रहा। 

सर्वे की मानें तो 77 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने इस बात को माना कि उनके अपने पति को धोखा देने का कारण यह था कि उनकी शादी नीरस हो गई थी जबकि कुछ ने इसलिए धोखा दिया क्योंकि पति घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं। वहीं कुछ को शादी से बाहर एक साथी को खोजने से जीवन में उत्साह का अहसास हुआ।

हैरत में डालने वाली बात तो यह सामने आई कि 10 में से 4 महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ मौजमस्ती के बाद उनके जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है।

बता दें कि ग्लीडन एप्प को 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था। यह 2017 में भारत में आया और आज 30 प्रतिशत भारतीय इस एप्प के सदस्य हैं। इस एप्प 34 से 49 साल के बीच की मैरिड वूमेन शामिल हैं। 

चलिए, ये तो हुई सर्वे की बात... लेकिन महिलाओं के पार्टनर के साथ धोखा देने के पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। 

1. कई बार महिलाएं बदला लेने के लिए पार्टनर को धोखा देती हैं अक्सर ऐसा तब होता है जब उन्हें पार्टनर से धोखा मिलता है।

2. शारीरिक संबंधो में संतुष्टि ना मिलना भी एक रिजन हो सकता हैं।

3. कई बार महिला को अपने पार्टनर से शारीरिक काया से जुड़ी बातें सुननी पड़ती है जैसे तुम्हारा फिगर उसके जैसे नहीं है या तुम्हारा रंगत निखरी नहीं तुम मोटी हो जैसी बातें। बस फिर वह खुद को साबित करने के लिए दूसरे मर्द की ओर अट्रेक्ट हो जाती हैं। 

4. अगर रिश्ता जबरदस्ती करवाया गया हो तो इस स्थिति में भी औरतें धोखेबाज हो जाती हैं या पहले प्यार को भुला नहीं पाती।

5. अगर पत्नी को अपने पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट नहीं मिलती तो भी वह एक्ट्रा मेरिटल अफेयर की ओर बढ़ती है। 

6. भारतीय औरतों के एक्सट्रा अफेयर के पीछे का कारण पत्नी की जरूरतें पूरा ना करना भी है। ज्यादातर इंडियन पति अपनी पत्नी की पसंद और नापसंद का ख्याल नहीं रख पाते। दूसरा वह घर के कामों में हाथ नहीं बंटाते जिस कारण वह सारा दिन अकेले ही काम में लगी रहती हैं नतीजा पति से दूरी गुस्सा बढ़ता रहता है और बाहर की ओर झुकाव होने लगता है।

7. पत्नी को समय ना देना  भी इसी अफेयर की एक वजह बन सकता है। वहीं अगर पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल की कमी है या फिर घर में लड़ाई-झगड़े और किच किच रहती हैं तो महिलाएं धोखे बाज हो सकती हैं। 

पत्नी को समय के साथ इमोशनल सपोर्ट भी दें। उनकी प्रॉब्लम्स को समझें और आपसी तालमेल से सुलझाएं भी। अगर आप पत्नी से लंबे समय तक अपना रिश्ता चलाना चाहते हैं तो आपका आपसी प्यार,विश्वास और समझ होना बहुत जरूरी है।

Content Writer

Vandana