इस मौसम में ही क्यों कपल्स बनाना पसंद करते है शारीरिक संबंध?

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2018 - 11:23 AM (IST)

ठंडी के मौसम में कई लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने की प्लानिंग करते है तो कुछ अपने घर के माहौल हो रोमांटिक बनाने की कोशिश करते है। इस मौसम में सेलिब्रेशन का मजा ही कुछ अलग है, तभी तो ज्यादातर लोगों को यह सीजन काफी पसंद होता है। इन सब बातों के अलावा एक चीज और है जो इस मौसम को कपल्स के लिए बेहद खास बना देती है। कपल्स के लिए इसे रोमांस का सीजन भी कहा जा सकता है। 

 


जी हां, एक स्‍टडी के अनुसार कपल्स के लिए दिसंबर और जनवरी का महीना काफी रोमांटिक होता है। इस मौसम में कपल्स अधिक संबंध बनाना पसंद करते है क्योंकि इन दिनों ठंड काफी बढ़ जाती है, ऐसे में बिस्तर के उठने का मन ही नहीं करता, जिस वजह से पार्टनर के अधिक करीब आने का मन करता है। पति-पत्नी के बीच की दूरियां भी कम होती है। 

 


अगर कड़कड़ाती ठंड में गर्मा-गर्म चाय के साथ पार्टनर को साथ मिल जाए तो माहौल और भी खुशनुमा और रोमांटिक बन जाता है। एक अध्ययन में तो यह बात भी बताई गई है कि सर्दियों में पुरुषों को महिलाओं की बॉडी बहुत अट्रैक्टिव लगती है। इस समय उन्‍हें महिलाओं के शरीर से गर्माहट भी महसूस होती है। 
 

Punjab Kesari