OMG! तो इसलिए प्यार में पड़ने के बाद बढ़ जाता है वजन

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 11:32 AM (IST)

प्यार होने के बाद जिंदगी का हर पल हसीन लगने लगता है। मनचाहा जीवनसाथी मिलने के बाद आपकी लाइफस्टाइन में कई सारे बदलाव आते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रिलेशनशिप में पड़ने के बाद वजन भी बढ़ सकता है। जी हां, हाल ही में हुई स्टडी के मुताबिक, लड़का हो या लड़की प्यार में पड़ने के बाद दोनों का वजन बढ़ने लगता है। आइए जानते हैंं कि प्यार में पड़ने के बाद वजन क्यों बढ़ने लगता है?

 

वजन बढ़ने की ये है वजह
1. खुद पर ध्यान न देना
स्टडी के मुताबिक, प्यार करने के बाद कपल्स में पार्टनर को इंम्प्रैस करने की भावना खत्म हो जाती है। इसके कारण वह लुक्स और खान-पान पर ध्यान देना छोड़ देते हैं, जिससे वजन बढ़ने लगता है।

2. एक्सरसाइज न करना
प्यार में पड़ने के बाद लोग अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा वर्त गुजारने के बारे में सोचते हैं। इससे वह एक्सरसाइज या वर्कआउट की तरह ध्यान नहीं देते और बदली हुई जीवनशैली वजन बढ़ने का अहम कारण है।

 

3. खाने की आदतों में बदलाव
रिलेशनशिप में पड़ने के बाद कपल्स अपने खान-पान को लेकर फिक्रमंद नहीं रहते। ऐसे में उन्हें कुछ भी मिल जाए वह खा लेते हैं। वहीं कई कपल्स स्ट्रीट और जंक फूड खाना भी पसंद करते हैं, जो हाई कैलोरी फूड होता है। अब इससे वजन बढ़ना तो लाजमी है।

4. नींद पूरी न होना
पार्टनर के बात करने के लिए लोद देर रात तक जागते हैं और सुबह उन्हें जल्दी उठना पड़ता है। वहीं उनके दिनभर का शेड्यूल भी व्यस्त होने लगता है। इससे उन्हें पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती, जिससे मेटाबॉलिज्म कम होने लगता है। ऐसे में वजन बढ़ना तो लाजमी है।

 

5. हैप्पी हार्मोन का बढ़ना
मनचाहा जीवनसाथी मिलने के बाद लोगों की खुशी डबल हो जाती है, जिससे शरीर में हैप्पी हार्मोन ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन निकलते हैं। इन हैप्पी हार्मोन से ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाने की इच्छा होती है, जो वजन बढ़ने का कारण बनती है।

Content Writer

Anjali Rajput