आपको भी है नींद में चलने की आदत? जनिए इसकी वजह

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 12:29 PM (IST)

अधिकतर लोग ऐसे है जिनको नींद में चलने की आदत होती हैं। अपनी इसी आदत के कारण ऐसे लोग दूसरों की नींद भी खराब कर देते है लेकिन क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि ऐसा क्यों होता है? चलिए आज हम आपको नींद में चलने की वजह बताते है जिसके बारे में शायद ही कोई व्यक्ति जानता होगा। 

 


जिन लोगों को नींद में चलने की आदत होती है उन्हें सुबह उठने पर कुछ याद नहीं रहता। दरअसल, दिमाग में दो तरह के कैमिकल्स होते हैं। एक कैमिकल सोते समय तो दूसरा उठते समय बनता है। जब इन दोनों का संतुलन बनता है तो हमें नींद आने लगती है। अगर इनमें से कोई भी एक कैमिकल्स डिस्टर्ब हो जाए तो लोग नींद में चलना शुरू कर देते है। उनका शरीर सोते समय भी एक्टिव रहने लगता है। 

 


अधिकतर लोग गहरी नींद 'नॉन रैपिड आई मूवमेंट' में चलते हैं, जिसका संबंध हमारी याद्दाश्त से बिल्कुल भी नहीं होता। यहीं वजह है कि सुबह उठने पर नींद में चलने वाली व्यक्ति को कुछ याद नहीं रहता। देखा जाए तो नींद में चलने की आदत बच्चों में होती है। बच्चों के शरीर में जीएबीए नाम का कैमिकल होता है, जिन बच्चों में इस कैमिकल्स की कमी होती है उन्हें नींद में चलने की आदत होती है। वहीं दूसरी तरफ बड़ी उम्र के लोगों में नींद में चलने की आदत तनाव, थकावट और ज्यादा कैफिन की मात्रा लेने से पड़ती है।
 

Content Writer

Sunita Rajput