छोटी हाइट वाली लड़कियां पसंद करते हैं लड़के, जानिए 8 कारण

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2020 - 05:17 PM (IST)

कम हाइट होने की वजह से अगर आपको लगता है कि कोई लड़का आपको पसंद नहीं करेगा तो आपका ये सोचना गलत है। हाल में एक अध्ययन की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा है कि लड़कों को कम कद वाली लड़कियां ज्यादा आकर्षक लगती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बराबर कद या लंबी लड़कियों के मुकाबले पुरुष ऐसी महिलाओं के साथ ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं। इसके अलावा भी ऐसे बहुत से कारण है, जिनकी वजह से पुरूष कम हाइट वाली लड़कियों की तरफ अट्रैक्ट होते हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्यों पुरुषों को पसंद आती हैं छोटे कद वाली लड़कियां।

पहुंचती हैं सीने तक 

छोटे कद की महिलाएं पुरुष के सीने तक पहुंचती हैं, जिसके कारण उन्हें गले लगाने में आसानी होती है। इससे पुरूषों को अपनेपन का अहसास भी होता है।

रोमांटिक नेचर

पुरुषों को कम हाइट की लड़कियां शायद इसलिए भी पसंद आती हैं क्योंकि वह काफी रोमांटिक स्वभाव की होती हैं। वह अपने पार्टनर को वो ज्यादा खुश रखती हैं और प्यार जताने के नए-नए तरीके अजमाती हैं।

नहीं करती मनमर्जी

लंबी लड़कियों में ईगो और एटीट्यूड होता है, जिसके कारण लड़के उन्हें पसंद नहीं करते। वहीं कम हाइट की लड़कियां कॉन्फिडेंट होती है और अपने पार्टनर की हर बात मानती है। यही वजह है कि लड़के ऐसी लड़कियों को ज्यादा अटेंशन देते हैं।

केयरिंग स्वभाव

रोमांटिक स्वभाव के साथ-साथ छोटे कद वाली लड़कियां अपने पार्टनर की एक्स्ट्रा केयर भी करती हैं। लंबी गर्ल्स के मुकाबले छोटे कद वाली लड़कियां रिलेशनशिप को ज्यादा गंभीरता से निभाती हैं।

हाई हील से निखरती है पर्सनैलिटी 

पुरूषों की उनकी ओर आकर्षित होने की एक वजह यह भी है कि छोटे कद की लड़कियां हील्स पहने हुए बहुत अच्छी लगती हैं, जिससे उनकी पर्सनैलिटी और निखर जाती है।

अट्रेक्टिव फिगर

एक रिपोर्ट के अनुसार, छोटी कद वाली लड़कियों का फिगर ज्यादा अट्रेक्टिव होता है, जिसके कारण लड़के उनकी तरफ खिंचते चले जाते हैं। वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी लड़कियों का दिमाग भी लंबी गर्ल्स के मुकाबले ज्यादा तेज होता है।

शारीरिक संबंध

लड़कों को छोटी कद की लड़कियां इसलिए भी अच्छी लगती है क्योंकि वह उनके साथ शारीरिक संबंध एंजॉय कर सकते हैं।

मस्ती के मिलते हैं ज्यादा मौके

लड़कों को छोटे कद वाली लड़कियां इसलिए भी पसंद होती हैं क्योंकि उनके साथ उन्हें मस्ती के ज्यादा मौके मिलते हैं। वह उन्हें कहीं भी गोद में उठा सकते हैं या उनके साथ मस्ती-मजाक कर सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput