स्टारडम छोड़ आखिर क्यों अचानक गायब हो गई थी तब्बू की बड़ी बहन फराह

punjabkesari.in Wednesday, Nov 06, 2019 - 04:34 PM (IST)

80 दश्क की वो एक्ट्रेस जो अपनी खूबसूरती व एक्टिंग से दर्शकों की चहेती बन गई। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस फरहा नाज की। हैदराबाद की रहने वाली फराह का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ। बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी फराह की खाला हैं और तब्बू छोटी बहन। फराह के घर का माहौल पढ़ाई-लिखाई वाला रहा। उनकी मां टीचर थी व दादा प्रोफेसर और दादी लेक्चरर थीं। फराह की एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

एक बार फराह शबाना आजमी से मिलने मुंबई आई, जहां उन्हें देव साहब ने देखा और सीधे हीरोइन का ऑफर दिया। उस वक्त फराह की मां नहीं मानी और वह हैदराबाद वापिस चली गई।

देव साहब फराह की छोटी बहन तब्बू को फिल्म में बाल कलाकार का रोल देना चाहते थे। हालांकि उस वक्त भी उनकी मां ने मना कर दिया था। बाद में शबाना आजमी ने उन्हें मना लिया था। वही दूसरी और यश चोपड़ा अपनी फिल्म 'फासले' के लिए एक नई हीरोइन की तलाश में थे। उन्होंने फराह को अपनी फिल्म में लेने का सोचा लेकिन उनकी मां नहीं मानी हालांकि बाद में शबाना ने उन्हें मना लिया।  इस तरह फराह की फिल्मों में एंट्री हुई।

यश चोपड़ा की फिल्म ‘फासले’ से फराह के एक्टिंग करियर की शुरूआत हुई लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। वही फिल्म की नाकामी भी फराह के लिए लकी साबित हुई उन्हें कई बड़े ऑफर आए। फराह को ऑफर मिलते देख उनकी मां भी मुंबई में आ गई और वही पर रहने लगी।

फराह ने कई हिट फिल्मों में काम किया। 90 दश्क तक पहुंचते-पहुंचते फराह का बुरा दौर शुरू हो चुका था। पर्दें पर उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थी। साल 2000 और 2002 में उन्हें फिल्में ही नहीं मिलीं। 2005 में वह आखिरी बार 'शिखर' में नजर आईं। लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद फराह ने बिंदू दारा सिंह से शादी कर ली हालांकि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया। दोनों का एक बेटा फतेह रंधावा भी है। साल 2003 में फराह ने टीवी अभिनेता सुमीत सहगल से शादी कर ली।

फिल्मों में असफलता और विंदू दारा सिंह से अलग होने के बाद फराह अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई। फराह का अचानक यूं गायब होना उनके फैन्स के लिए भी बड़ा झटका रहा। काफी समय बाद वह फिल्म 'हैदर' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी बहन तब्बू भी अहम भूमिका में थीं। फिलहाल फरहा फिल्म इंडस्ट्री से दूर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।  

Content Writer

Priya dhir