महिलाओं का इंसाफ: जब कोर्ट का गेट तोड़कर 200 औरतों ने दी Rapist को सजा...

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 05:18 PM (IST)

देश में समय-समय पर ऐसे कई सीरियल किलर पकड़े गए हैं, जिनकी घिनौने अपराधों के बारे में जान कर रूह तक कांप जाती है। उन्हीं में से एक हैं सीरियल किलर भारत कालीचरन उर्फ अक्कु यादव, जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। यह सीरियल किलर पहले तो महिलाओं का रेप करता था और बाद में चाकू से गोद-गोदकर बड़ी बेहरमी से उनकी हत्या कर देता था। मगर कहते हैं कि हर अपराधी को उसके गुनाह की सजा मिल ही जाती है। महिलाओं को खिलौना समझने वाले इस सीरियल किलर की मौत भी औरतों के हाथों ही लिखी थी।

आतंक का दूसरा नाम था अक्कू यादव

बात उस वक्त की है, जब नागपुर में आतंक का दूसरा नाम बन चुके स्थानीय गुंडा और सीरियल रेपिस्ट अक्कू यादव से हर महिला खौफ खाती थी। उसके एरिया में करीब 300 परिवार रहते थे और शायद ही किसी परिवार की महिला उसकी गंदी नजरों से बची हो। ऐसा भी कहा जाता है कि उसमें पुलिस अधिकारियों को पैसे व शराब के बल पर खरीद लिया था इसलिए जब कॉल सेंटर में काम वाली एक महिला ने उसके खिलाप रिपोर्ट लिखवानी चाही तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया।

40 से ज्यादा महिलाओं को बनाया अपना शिकार

उसने करीब 40 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। वह महिलाओं का रेप करने के बाद उन्हें चाकू से मार देता था। महिलाओं के साथ लगातार होने वाली इन वारदातों की वजह से नागपुर के कस्तुरबानागर में करीब 10 साल तक दहशत का माहौल रहा था। अक्कु यादव के खिलाफ करीब 25 अपराधिक मामले दर्ज भी हुए थे।

खुद किया था सरेंडर

एक दिन अक्कू ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मामले की सुनवाई के लिए उसे 13 अगस्त 2004 को कोर्ट में पेश किया गया लेकिन वही उसकी जिंदगी का आखिरी दिन भी था।

200 औरतों ने दी थी सजा

जब पुलिस उसे कोर्ट में सुनवाई के लिए लेकर आई तभी हाथ में चाकू और मिर्ची पाउडर लिए करीब 200 महिलाओं ने वहां धावा बोला और पुलिस की कस्टडी में मौजूद अक्कू को बाहर खींच कर उस पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते अक्कू पर करीब 50 बार चाकू से ‌हमला हुआ। महिलाओं का गुस्सा यहां नहीं रूका था कहा जाता है कि एक महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था। घटना के कुछ ही देर में अक्कू ने अदालत में ही मौत हो गई थी।

इसलिए भड़की थी महिलाएं...

बताया जाता है कि जिस वक्त पुलिस उसे कोर्ट रूम में ला रही थी तो उसने एक रेप पीड़िता को वेश्या कह दिया था। इसके बाद भीड़ ने आपा खो दिया और अक्कू को मारने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी तोड़ दिया। महिलाओं ने उसकी आंख और मुंह में लाल मिर्च के साथ कंकड़-पत्थर भी भर दिए थे।

इस घटना को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि कभी महिलाओं को कमजोर समझकर उसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।

Content Writer

Anjali Rajput