नाखूनों की शेप से जानें अपनी गर्लफ्रैंड के कई राज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 04:32 PM (IST)

हाथों की खूबसूरती में नाखून अपना अहम रोल रखते हैं। बढ़े हुए नाखूनों को कुछ लड़कियां तरह-तरह की शेप देती है और डिफरैंट नेलपेंट से उन्हें नया मेकओवर देती है। वहीं कुछ लड़कियों के नाखून नैचुरली स्कॉयर तो किसी के राउंड शेप में होते हैं लेकिन क्या आप जानते है इन्हीं नाखूनों की शेप से आप अपनी गर्लफ्रैंड की लाइफ के कई राज जान सकते है। अगर नहीं यकीन तो आइए आज हम आपको नाखूनों की शेप से लड़की का नेचर और पर्सनैलिटी के बारे में बताते है, जिनके जरिए आप अपनी गर्लफ्रैंड को भी बखूबी जान सकते है। 

 

1. आलमंड शेप


जिन लड़कियों के नाखून इस शेप में होते है, वह फ्रैंडली होने के साथ-साथ सच्ची और दयालु भावना रखने वाली भी होती है। इनके अंदर कॉन्फिडेंस और चार्म हमेशा रहता है। 

 

2. अंडाकार(Oval shape) 


इस शेप के नाखून रखने वाली लड़कियां बड़ी से बड़ी सिचुएशन को काफी समझदारी से हैंडल कर लेती है। इसी समझदारी से लोग इनसे जल्द इम्प्रैस भी हो जाते है। यह हमेशा आत्मनिर्भर रहना पसंद करती है और आत्मविश्वास इनमें भूख देखने को मिलता है। 

 

3. राउंड शेप


नाखूनों की यह शेप रखने वाली लड़कियां स्वभाव में शांत और खुशमिजाज होती है। यह ग्लैमरस दिखने से ज्यादा कंफर्टेबल दिखना पसंद करती है। मस्ती में यह अपने पार्टनर को भी पीछे छोड़ देती है। 

 

4. स्कॉयर शेप


स्कॉयर शेप में नाखून रखने वाली लड़कियां बोल्ड और डेयरिंग होती है। इनका एटीट्यूड काफी स्ट्रॉंग होता है, जिससे लोग काफी इम्प्रैस भी होते है। इसके अलावा इनका नेचर सीरियस भी काफी होता है, जिससे कभी-कभी सामने वाला इनसे डर भी जाता है। दोस्तों, पार्टनर और फैमिली के साथ यह मस्ती भी खूब करती है। 

 

5. ट्राएंगुलर शेप


इस शेप में नाखून रखने वाली लड़कियां इनोवेटिव और इंटेलिजेंट होती है। इन्हें नई-नई चीजों जानने का काफी शौक होता है। इनकी खास बात है कि यह अपने सभी काम को परफैक्ट तरीके से करती है, यहीं खूबी पार्टनर को भाती भी बहुत है। 

Punjab Kesari