राशि के हिसाब से जानें धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं?

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 11:35 AM (IST)

दीवाली से ठीक 2 दिन पहले धनतेरस आता है। इसमें लोग घर की सुख समृद्धि के लिए कई चीजें खरीदते है और फिर दीवाली पर उसकी पूजा करते हैं। यदि इस दिन राशि के अनुसार खरीदारी की जाए तो घर में सुख, समृद्धि और धन में दोगुना वृद्धि होती है। आज हम आपको बताएंगे कि राशि के हिसाब से कौन-सी चीज खरीदना आपके लिए फायदेमंद होगा।

 

1. मेष राशि
मेष राशि के लोगों को धनतेरस पर सोने व पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए। इससे परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप इस दिन लोहे से निर्मित वस्तु तथा किसी भी तरह की चमड़े की वस्तु न खरीदें।

2. वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी की मूर्ती और आभूषण लेने चाहिए, ताकि वह उतार चढ़ाव से बच सकें। इसके साथ ही इससे परिवार के लोगों में शांति भी बनी रहेगी।

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए धनतेरस काफी शुभ है इसलिए इस दिन प्लाट, जमीन और घर खरीदना आपके लिए सही होगा। इसके अलावा आप पुखराज सोना भी बेफ्रिक होकर खरीद सकते है।

4. कर्क राशि
कर्क राशि के लोग इस शुभ दिन पर कांसे के बर्तन खरीदें, ताकि घर में धन की वृद्धि हो।

5. सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को धरतेरस पर तांबे के बर्तन और सोने से बनी कोई चीज खरीदनी चाहिए।

6. कन्या राशि
नए वस्त्रों को छोड़ कर चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन और फर्नीचर खरीदना कन्या राशि के लिए फायदेमंद रहेगा।

7. तुला राशि
इस राशि के लोग चांदी, सोने और कांसे से बनी चीजें खरीद सकते है। इसके अलावा आप धनतेरस के दिन चांदी के लक्ष्मी और गणेश भी खरीद सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग सिर्फ चांदी, बर्तन और पीतल की वस्तुएं ही खरीद सकते है। आप धनतेरस पर लोहे से बना सामान और जमीन आदि ना खरीदें।

9. धनु राशि
धनु राशि के लोगों को धनतेरस पर जमीन, शेयर, चांदी और सोने में अपने पैसे निवेश करने चाहिए। इससे आपको धन लाभ होगा और आपके स्वभाव में भी संतुलन बना रहेगा।

10. मकर राशि
मकर राशि के लोग कोई भी वस्तु खरीदें, इससे आपको फायदा होगा। आपके लिए वस्त्र और सोना खरीदना ज्यादा फायदेमंद होगा। इसके अलावा धनतेरस पर मकर राशि के लोग वस्त्र दान करें।

11. कुंभ राशि
अगर आपकी राशि कुंभ है तो धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदें, ताकि डूबा हुआ धन वापिस मिल सके। इसके अलावा आप प्राप्टी खरीदने से बचें, बाकि उसके अलावा आप कुछ भी खरीद सकते है।

12. मीन राशि
मीन राशि के लोग धनतेरस पर चांदी व तांबे के सिक्के खरीदें। इससे आपके खर्चों पर कंट्रोल रहेगा। साथ ही आप सोना, चांदी, कपड़ा, लकड़ी का सामान आदि खरीद सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput