डेटिंग पार्टनर में ऐसी 5 खूबियां चाहती हैं लड़कियां

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 02:06 PM (IST)

लड़का हो या लड़की अपने पार्टनर को लेकर हर किसी की ख्वाहिशें अलग होती है। मगर हाल ही में हुए सर्वे में लड़के व लड़कियों की इन इच्छाओं का खुलासा किया गया है। दरअसल, हाल में किए सर्वे के जरिए यह पता लगाया कि डेटिंग को लेकर सिंगल लड़की और लड़कों की ख्वाहिशें क्या होती है। चलिए आपको बताते हैं कि डेटिंग को लेकर क्या सोचते हैं लड़के-लड़कियां।

 

49% लड़कियां चाहती हैं सम्मान

सर्वे के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए तो 49 फीसदी सिंगल लड़कियों ने कहा कि वह ऐसा रिलेशनशिप चाहती हैं जिसमें उन्हें सम्मान और समर्पित प्रेम मिले। साथ ही उन्होंने कहा उनका पार्टनर ईमानदार होना चाहिए। वहीं 57 फीसदी लड़कों ने कहा कि वह ऐसी लड़कियों के साथ डेट करना चाहते हैं जो उनपर भरोसा कर सके।

कुवांरी लड़कियों को डेट नहीं करना चाहते लड़के

बता दें कि सर्वे में 42 फीसदी लड़कों ने जवाब दिया कि वो कुवांरी लड़की को डेट नहीं करना चाहते। वहीं, 49 फीसदी लड़कियों का ही जवाब था कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप चाहती हैं जो अपने परिवार के साथ रहता हो। 

उधारी का नहीं होना चाहिए क्रेडिट

65 फीसदी सिंगल लड़कियों का कहना है कि वह ऐसे लड़कों को डेट नहीं करना चाहते, जिसके पास उधारी का क्रेडिट कार्ड हो या जो अपने पैरों पर खड़ा ना हो। वहीं लड़के भी ऐसी लड़कियों को डेट करना चाहते हैं जो अपने पैरों पर स्टैंड हो।

स्टूडेंट लोन वाले लड़को से दूरी

सर्वे के मुताबिक, 54 लड़कियां ऐसी भी है जो स्टूडेंट लोन लेने वाले लड़कों से दूर रहना चाहती हैं। इतना ही नहीं, अगर लड़के के ऊपर घर, कार जैसे लोन का भी बोझ है तो भी वह उसे डेट करने में इंटरस्टिड नहीं होती।

लड़कियों को पसंद है अट्रैक्टिव लड़के

40 फीसदी लड़कियों ने कहा कि वह ऐसे लड़कों के साथ डेट करना चाहती हैं, जो दिखने में अट्रैक्टिव और स्मार्ट हो। वहीं, 37 फीसदी लड़कियों ऐसे लड़कों को डेट करना चाहती हैं जिनका सेंसर ऑफ ह्युमर अच्छा हो और जो उन्हें हंसा सके।

Content Writer

Anjali Rajput