जानिए, पर्सनैलिटी के बारे में क्या कहता है आपका Birthstone

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 07:35 PM (IST)

कुछ लोग जन्म के माह या राशि के हिसाब से स्टोन पहनना पंसद करते है रिंग्स और गले में डाले जाने वाले ये बर्थ स्टोन आपके व्यक्तित्व से जुड़े कई राज खोलते है। लाइफस्टाइल से लेकर पर्सनेलटी तक की बातों को बर्थ स्टोन से जाना जा सकता है। तो आइए जानते है कि आपका बर्थ स्टोन आपकी पर्सनेलटी के बारे में क्या कहता है।
 

1. January-Garnet
लाल रंग का यह सुंदर गार्नेट स्टोन पहनने वाले लोग लॉजिकल, प्रभावशाली, लविंग और पेरेंट्स का कहना मानने वाला होता है।
 

2. February-Amethyst
इस स्टोन को पहनने वाले लोग शांत और मीठा बोलने के साथ-साथ सपने देखने वालों में से होते है।
 

3. March-Aquamarine
इस क्रिस्टल को पहनने वाले लोग आमतौर पर सीधे-साधे, ईमानदार और दूसरों की मदद करने वाले होते है।
 

4. April-Diamond
कभी हारने न मानने वाले और जिद्दी किस्म के इस क्रिस्टल को पहनने वाले लोग अपने विचारों और सिद्धांतों पर ही चलते है।
 

5. May-Emerald
इस स्टोन को पहनने वाले लोग बिना किसी शर्त के प्यार करने के साथ-साथ वफादार भी होते है। इसलिए इन्हें 'लबस्टर' भी कहा जाता है।
 

6. June-Alexandrite
हर सिचुएशन में हिम्मत और मजबूत सोच रखने वाले लोग इस इस क्रिस्टल के लोग हर काम समझदारी से करते है।
 

7. July-Ruby
इस स्टोन को पहनने वाले लोग आत्मविश्वास से भरे हुए होते है। यह लोग किसी भी परिस्थिति में भागते नहीं।
 

8. August-Peridot
पर्सनेलटीड और आकर्षक दिखने वाले लोग इस स्टोन के लोग अपने परिवार और दोस्तों को अहमियत देने वाले होते है।
 

9. September-Sapphire
बुद्धिमान होने के कारण इस स्टोन को पहनने वाले लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते।
 

10. October-Pink Tourmaline
दिमाग से काम लेने वाले इस क्रिस्टल के लोग अपने परिवार से बहुत प्यार करते है। इसके अलावा इन लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है।
 

11. November-Topaz
इस स्टोन को पहनने वाले लोग बहुत इमोशनल होते है। यह किसी को भी तकलीफ में नहीं देख सकते।
 

12. December-Zircon
बुद्धिमान और आत्मविश्वासी होने के बाद भी यह लोग जल्दी डर जाते है लेकिन इसके बावजूद भी यह हिम्मत नहीं हारते।

Content Writer

Anjali Rajput