अजीबोगरीब जॉब, जिन्हें शायद ही करना चाहेगा कोई!

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 06:42 PM (IST)

लाइफस्टाइल: इंसान अपनी पढ़ाई के बाद अच्छी जॉब की तलाश करता है, ताकि उसका भविष्य संवर सकें। दुनिया में बहुत सी जॉब के ऑफर निकलते है, जिसे पाने के लिए हर कोई दौड़ रहा होता है और लोग इन्हें करना भी पसंद करते है। वहीं ऐसी जॉब्स भी है, जिनके बारे में सुनकर अक्सर हम लोग हैरानी में पड़ जाते है। जी हां, ऐसी अजीबोगरीब जॉब, जिसमें किराएं पर ब्वॉयफ्रैंड तो किसी में शैम्पेन फैशियल। इन जॉब्स में न कोई ऑफिस का स्ट्रैस होता है न ही बॉस की डांट खानी पड़ती है। पर इन जॉब को कोई-कोई  करना पसंद करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे देशो के बारे में बताएंगे, जहां ऐसी जॉब्स आसानी से मिल जाती है। 


1. शैम्पेन फैशियल

इस जॉब को लोग करियर के तौर पर अपना रहे है। नॉर्थ अमेरिका के क्लब की इस जॉब में पॉटी में जाकर लड़कियों को शैम्पेन फैशियल ट्रीटमेंट देना पड़ता है। इसको करने के लिए अच्छी सैलरी मिलती है।  

2. किराए का ब्वॉयफ्रैंड और गर्लफ्रैंड

यहां जिन लोगों के पास पार्टनर नहीं होता वह लोग आते है, जिसमें किराएं का ब्वॉयफ्रैंड या गर्लफ्रैंड बनना पड़ता है। यहां 1 घंटे में 8 हजार सैलरी दी जाती है। 

3. प्रोफेशनल ब्राइडमेड्स

यह जॉब फोटो में अच्छे पोज देने वालों को दी जाती है। इसमें ब्राइड्स बनकर फोटो पर अच्छे-अच्छे पोज देने पड़ते है। इसके लिए सैलरी 20 हजार से 1 लाख रुपए तक है।

4. प्रोफेशनल लाइन स्टैंडर

यहा जॉब खड़े रहने वालों के लिए बैस्ट है क्योंकि इसमें लाइन में खड़े होकर इंतजार करना है। इस जॉब में हफ्ते में 67 हजार रुपए दिए जाते है। 

5. कंडोम टेस्टर

यह जॉब ऑस्ट्रेलिया में ड्यूरेक्स कंपनी देती है। इस जॉब में कंडोम का टेस्ट करने के लिए 4028 रुपए दिए जाते हैं। 

6. आइसक्रीम टेस्टर

आइसक्री में दिवानों के लिए यह जॉब बैस्ट मानी जाती है क्योंकि इसमें अलग-अलग आइसक्रीम को टेस्ट करके उनके नाम रखने होते हैं। 

Punjab Kesari