परंपराओं के नाम पर यहां महिलाओं को एेसे किया जाता हैं टार्चर!

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2017 - 04:42 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में कई जनजाति के लोग रहते हैं। हर जनजाति की अपनी अलग परंपरा है। कई जगहें एेसी भी है जहां पर लड़कियों को बुरी तरह से टार्चर किया जाता है। आज हम आपको एेसी ही परंपराओं के बारे में बताने जा रहे है, जिसमें लड़कियों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जाता है। 

- संबंध को लेकर कई तरह की परंपराएं निभाई जाती है। पपुआ न्यू गिनिया में बच्चों को संबंध बनाने की इजाजत है। यहां पर 10 से 12 साल के लड़के 6 साल से ऊपर की लड़कियों के साथ संबंध बना सकते है। वहीं, यहां पर शादी से पहले खाना शेयर नहीं कर सकते। 

- ईस्ट अफ्रीका के कई जनजातियों में शादी से पहले लड़की के प्राइवेट पार्ट को सिल दिया जाता है ताकि वह किसी के साथ संबंध न बना सकें। शादी के बाद सिलाई खोल दी जाती है। इस दौरान लड़कियां इंफैक्शन का शिकार हो जाती है। 

- कई जगहों में महिलाओं के ब्रैस्ट पर गर्म पत्थर से आयरन किया जाता है ताकि उनकी ब्रैस्ट का आकार बड़ा न हो। कहा जाता है कि एेसा करने से पुरुष महिलाओं पर कम ध्यान देते हैं। 

- महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सुमात्रा के मेन्टावैन्स ट्राइब की महिलाओं के दांतों पर ब्लेड चलाए जाते है। माना जाता है कि एेसा करने से महिलाएं सुंदर होती है और पुरुष उनकी ओर अधिक आकर्षित होते हैं। 

- ब्राजील के कुछ हिस्से में महिलाओं को न्यूड करके सड़कों पर मारा जाता है। इस परंपरा को महिलाओं दबाकर रखने की मानसिकता से जोड़ा जाता है। 

- यहीं नहीं, मौरीटानिया की लड़कियों को शादी से पहले खूब खाना खिलाया जाता है ताकि वह मोटी हो सकें। कहा जाता है कि मोटी लड़कियां किस्मत वाली होती है।
 

Punjab Kesari