बड़ी अजीब है यह रस्म,दूल्हा-दुल्हन नहीं जा सकते शौचालय

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 01:06 PM (IST)

हर देश को अपने अनोखे रीति रिवाज और मान्यताए हैं। जिनके पीछे कोई न कोई कारण भी होता है। दुनिया के कुछ समुदायों में तो कुछ अजीबो-गरीब मान्यताए अपनाई जाती हैं,जिनको सुनकर कई बार हम हैरान हो जाते हैं। शादी हर रिश्ते से ज्यादा पवित्र बंधन माना जाता है और इसके लिए कई तरह के रिवाज भी अपनाए जाते हैं। आज हम शादी से जुडे जिस रिवाज की बात कर रहे हैं, वो शायद आपको हैरान कर दे। इंडोनेशया में टीडॉन्ग नाम के समुदाय में शादी के रीति-रिवाज बेहद अजीबोगरीब हैं। यहां पर शादी होने के तीन दिनों बाद तक दुल्हा-दुल्हन को बाथरूम जाने की मनाही होती है। 

इस समुदाय के लोग इस परंपरा को बरसों से लेकर आज तक निभाते आए हैं। इनका मानना है कि शादी के तीन दिनों बाद अगर लड़का-लड़की शौचालय का इस्तेमाल करते हैं तो उनकी किस्मत पर बुरा असर पड़ता है। इससे शादी में प्यार नहीं रहता और जल्दी दोनों का रिश्ता टूट जाता है। यह भी माना जाता है कि ऐसा करने से कोई अनहोनी भी हो सकती है। 

शादी के बाद लड़का और लड़की को कम से कम खाना दिया जाता है। जब तीन दिन पूरे हो जाते हैं तो दोनों नहा कर अपनी जिंदगी की नई शुरूवात करते हैं। इसके अलावा भी यह समुदाय कई तरह की रस्मों का पालन करते हैं। जैसे सगाई के बाद घर से बाहर नहीं निकलना और दुल्हा दुल्हन से तब तक नहीं मिल सकता जब तक की वह उसके लिए गाना न गा दे। शादी में देरी से पहुंचने पर दुल्हे को हर्जाना भी भरना पड़ता है। 

Punjab Kesari