OMG! किसी के 3 ब्रैस्ट तो कोई दिखता है ऐसा...

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2017 - 06:14 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- इस दुनिया में कई बार बहुत कुछ अजीब देखने और सुनने को मिलता है। कभी कुछ लोग ऊंट-पटांग हरकतें करते हैं तो कभी अजीबो-गरीब रस्मों-रिवाज हमें हैरान कर देते हैं। कुछ लोग तो जान बूझ कर भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपने ही शरीर के साथ ही तरह-तरह के एक्सपैरिमेंट करने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बता रहे हैं बाकी दुनिया से बिल्कुल अलग हैं। 
 

1. अलीशा हैसलेर (Alisha Hessler)
अलीशा बाकी औरतों की तरह बहुत खूबसूरत औरत है लेकिन इनकी ब्रैस्ट के कारण यह दुनिया भर में मशहूर है। अलीशा की 3 ब्रैस्ट हैं जो असामान्य  बात है। उन्होने सर्जरी से अपनी तीसरी ब्रैस्ट को इंप्लांट करवाया है। 

2. आशा मंडेला (Asha Mandela)

फ्लोरिडा की रहने वाली 50 साल की आशा मंडेला के बाल उनकी हाइट से भी लंबे हैं। इनके बाल कुदरती रूप से लंबे हैं और इसकी लंबाई 191/2 फीट है 

3. ग्रेस मैकडेनियल्स


इस महिला को अनोखी तरह की बीमारी थी। स्तुग्र-वेबर सिंड्रोम नाम की इस बीमारी में उनके चेहरे पर मांस आ गया था। जिसके चलते उनकी शक्ल अजीब सी हो गई थी। ऐसा भी कहा जाता है कि इनके दिल का आकार आम लोगों की तुलना में बड़ा था। 

4. अबीगैल ब्रिटनी (Abby Brittany)


इनको दुनिया की पहली ऐसी जुड़वा बहनों के लिए जाना जाता है जिनके 2 सिर और शरीर एक है। इनकी जिंदगी एक दूसरे के साथ जुड़ी हुई है। 


 

Punjab Kesari