यहां शादी से पहले बच्चा होना जरूरी,जानिए कारण!

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2017 - 08:17 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनिया में अजीब तरह के रस्मों-रिवाज और परंपराए सुनने को मिलती हैं जिनके बारे में जानकर हम कई बार हैरान रह जाते हैं। चाहे जो भी हो लेकिन यह अजीब परंपराएं इंसानों की ही बनाई हुई हैं। आज हम जिस परंपरा की बात कर रहे हैं वो गरासिया  (Garasia Tribe) जनजाति है। जो राजस्थान और गुजरात में रहती है। यहां पर लड़का और लड़की पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। फिर बच्चा पैदा होने के बाद दोनों की शादी की जाती है। अगर किसी कारण बच्चा पैदा
नहीं होता तो इस संबंध को शादी की मान्यता नहीं मिलती। इसके लिए दोनों को किसी और के साथ दोबारा लिव इन रिलेशनशिप में रहना पड़ता है।

 
आज के मॉडर्न जमाने में भी कुछ लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं लेकिन यहां यह परंपरा सदियो से चली आ रही है। गरासिया नाम की यह जनजाति राजस्थान के उदयपुर, सिरोही और पाली जिले में रहती है। इस रिवाज का फायदा उठाते हुए कुछ लोग ज्यादा बच्चे पैदा करने के चक्कर में वह शादी टालते रहते हैं और कुछ शादियों में तो उनके जवान बच्चे तक शामिल होते हैं। यहां पर कुछ शादियां तो 80-70 साल की उम्र में रह रहे लिव-इन पार्टनर से देखने को मिली है। इन शादियों में उनके पोते तक भी शामिल हुए। 
 

इस जनजाति में लिव इन रिलेशनशिप में रहना के पीछे खास कारण था। इस जनजाति के चार भाई थे। इसमें से 3 ने शादी कर ली और 1 भाई लिव इन रिलेशनशिप में रहमे लगा। जिनकी शादी हुई उनके कोई बच्चा नही हुआ और लिव इन रिलेशनशिप में पहने वाले भाई के बच्चे हो गए। इस कारण ही परंपरा बनी। इस परंपरा को चलते 1 हजार साल हो चुके हैं। यह परम्परा दापा प्रथा कहलाती है।


यहां पर एक मेला लगता है और जिस लड़के को जो लड़की पसंद होती है,वह उसे लेकर भाग जाता है। इस तरह वह दोनो लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू हो जाते हैं। बच्चा पैदा होने के बाद दोनों की शादी कर दी जाती है। 

Punjab Kesari