वॉडरोब कलैक्शन जो बताती हैं आपके Secret राज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2017 - 12:26 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल):हर किसी को कोई न कोई कलर बेहद पसंद होता है। अपनी पसंद के कलर के हिसाब से ही लोग अपनी वॉडरोब में कपड़े, फुटवियर या फिर बैंग्स की कलैक्शन रखते हैं। आपके पसंदीदा कलर भी आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम आपको बताते हैं कि आपके मनपसंद कलर के पीछे का राज। 

1. लाल 
लाल रंग पसंद करने वालों को दूसरों के साथ बातचीत करना बहुत पसंद होता है। अगर आपका फेवरेट कलर भी रेड हैं तो आप हमेशा अपनी लाइफ को दिलचस्प बनाने की कोशिश करते है। 

2. हरा
अगर आपको हरा रंग पसंद है तो आप सिर्फ एक चीज चाहते हैं कि कि लोग आपके शुक्रगुज़ार हों। इन लोगों को प्यार देना और पाना पसंद होता है। 

3. पीला
जिन लोगों को पीला रंग पसंद होता हैं वह हमेशा अपने आसपास की चीजों को परफैक्ट रखना पसंद करते हैं। फैशन के मामले में उनका ड्रैसिंग स्टाइल सिंपल होता है। 

4. नीला  
अगर आपको नीला रंग पसंद है तो आप अपनी ज़िंदगी अपने सख्त उसूलों के हिसाब से जीते है। एेसे लोग बिना मेहनत किए लोगों को खुश करना जानते है। 

5. ब्लैक
लड़कियों को ब्लैक कलर बहुत पसंद होता हैं। इन लोगों को अकेला रहना और अंधेरा पसंद होता है। जिन लोगों को ब्लैक कलर पसंद होता है वो अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने प्रकट नहीं करते। 

6. व्हाइट 
अगर आपको व्हाइट कलर पसंद हैं तो इसका मतलब आप खुद को लड़ाई-झगड़े और टकराव से दूर रखना चाहती है। एेसे लोग किसी के प्रति अधिक देर तक नराजगी नहीं रखते। 
  
 

Punjab Kesari