दुल्हन की तरह सजा था 'एंटीलिया', विरूष्का-अंबानी पार्टी में कॉमन थी यह चीजें

punjabkesari.in Sunday, Jul 01, 2018 - 05:22 PM (IST)

30 जून को मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता से सगाई हुई। इंगेजमेंट सेरेमनी मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' में रखी गई। घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। घर की डैकोरेशन के साथ-साथ खाना भी लाजवाब था। एेसा ही कुछ माहौल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के शादी वाले दिन भी देखने को मिला था। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट को विरूष्का के नाम से भी जाना जाता है।  विराट-अनुष्का और आकाश-श्लोका की सगाई में यह चीजें बहुत कॉमन थी।

 

 
आकाश और श्लोका की सगाई पर देखें एंटीलिया की फ्लावर डैकोरेशन

आकाश और श्लोका की सगाई पर देखें एंटीलिया की फ्लावर डैकोरेशन #Ambani #Antilia #AkashShlokaEngagement #AkashAmbani #AmbaniHouse #HomeDecor

Posted by Nari on Sunday, July 1, 2018
 

A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on

जहां अनुष्का अपनी सगाई पर फैशन डिजाइनर सब्यसाची की रेड कलर की वेलवेट साड़ी में नजर आई थी। वहीं श्लोका ने प्री-इंगेजमेंट पार्टी में भी सब्यसाची के पिंक लहंगे को चुना। श्लोका और आकाश की सगाई में इटालियन, गुजराती और राजस्थानी थाली बड़े ही आकर्षक ढंग से परोसी गई। सगाई का खाना शेफ रितु डालमिया ने तैयार किया। यह वही शैफ है जिन्होंने विराट और अनुष्का की वेडिंग में खाना बनाया था। 

 

Punjab Kesari