विराट ने शेयर किए Married Life सीक्रेट्स, अनुष्का से सीखीं कई चीजें

punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 03:01 PM (IST)

फेमिंग कपल विराट-अनुष्का ने 4 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दिसंबर 2017 में शादी कर ली। ये दोनों ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं। शादी के एकस साल बाद भी दोनों के प्यार में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई। दोनों का रिलेशनशिप इन दिनों काफी सुर्खियां बटौर रहा है जिसकी वजह है विराट कोहली का एक वायरल इंटरव्यू जिसमें वह अनुष्का संग खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के राज बताते नजर आ रहे हैं।

 

विराट ने खोले खुशहाल जिंदगी के राज

इंटरव्यू में शादीशुदा लाइफ के सीक्रेट्स शेयर करते हुए विराट में कहा,  'मैं और मेरी पत्नी नॉर्मल चीजें करना पसंद करते हैं। हमें वॉक पर जाना पसंद है। पिछली रात हम मरीन परेड पर थे, फूल मून, हम वहां बैंच पर बैठकर बस बातें कर रहे थे। सिंपल चीजें ज्यादा खुशी देती हैं।'

 

अनुष्का ने शेयर की फोटोज

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड टूर पर है, जहां अनुष्का भी हसबैंड विराट के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अनुष्का ने अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

 

एक-दूसरे के लिए निकालते हैं समय

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों शादी के बाद अपनी-अपनी काम में बिजी हो गए लेकिन बावजूद इसके वह दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते रहते हैं हालांकि काम की वजह से उन्हें साथ में कम ही समय मिल पाता है। रिलेशनशिप को मजबूत रखने का एक प्लस प्वाइंट यह भी है कि एक दूसरे को अपना वक्त देना ना भूलें।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Days like these ❤️🥰

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Jan 13, 2019 at 4:22am PST

अनुष्का से सीखीं बहुत चीजें- विराट

विराट ने आगे बताया, 'मैं जब से अनुष्का से मिला, मेरी लाइफ में सकारात्मक बदलाव लगातार हुए हैं। मैं पहले लाइफ में इतना प्रैक्ट‍िकल नहीं था लेकिन अनुष्का से मैनें बहुत सी चीजें सीखीं हैं'।

 

Content Writer

Anjali Rajput