अनुष्का नहीं, बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस थी विराट कोहली का पहला क्रश !

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 06:10 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जीवन साथी के रुप में अनुष्का शर्मा को चुन चुके हैं। मगर एक समय था जब वह अनुष्का शर्मा को नहीं बल्कि किसी और बॉलीवुड एक्ट्रेस को पसंद करते थे। उनका पहला क्रश अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि करिशमा कूपर थी। इस बात का खुलासा खुद विराट ने अपने इंटरव्यू के दौरान किया था। वैसे करिश्मा कि खूबसूरती और उनकी नीली आंखें किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं।


कल यानी 25 जून को 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का जन्म दिन है। वह अपना 44 बर्थडे सैलिब्रेट करेंगी। वह अपने जमाने की टॉप हीरोइनों में से एक रह चुकी हैं। कपूर खानदान से ताल्लुक होने का बावजूद भी करिश्मा को यह मुकाम हासिल करने में बहुत मेहनत करनी पड़ी। आज वह अपने पति से अलग रह रही हैं।

Punjab Kesari