वर्ल्ड टॉप 10 शेफ लिस्ट में शामिल हुए Vikas Khanna

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 04:22 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): भारतीय लोग अपनी मेहनत और लगन के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। दुनिया की कोई भी फील्ड ऐसी नहीं है, जिसमें भारतीयों ने अपना नाम दर्ज न करवाया हो। आज हम जिस बैस्ट टॉप 10 लिस्ट की बात कर रहे हैं वो है Top 10 Chefs In The World list जिसमें हमारे देश के बेटे विकास खन्ना का नाम दर्ज किया गया है। इस शैफ को Gordon Ramsay और Heston Blumenthal जैसे महान लोगों के साथ सूची में शामिल किया गया है। 

विकास अपने खाने को बराक ओबामा के लिए भी सर्व कर चुके हैं और उन्होने अपनी किताब क्वीन एलिजाबेथ को भी गिफ्ट की है। विकास देश ही नहीं बल्कि दुनिया में एक मात्र ऐसे शैफ बन गए हैं, जिन्होने इतनी महंगी किताब लिखी है। हम आपको बता दें कि इस किताब का नाम उत्सव है और इस बुक की नीलामी 30 लाख में हुई है। इतना ही नहीं इस किताब की नीलामी से मिलने वाली रकम का फायदा एक एन.जी.ओ को जा रहा है। 

विकास के शैफ करियर का सफर अब बहुत आगे बढ़ गया है और यह हमारे देश के लिए बहुत मान की बात है। विकास खन्ना का नाम अब गजट समीक्षा द्वारा दुनिया के 10 बेहतरीन शैफ मेें शामिल है। इस सूची में विकास का नाम 6 वें स्थान पर दर्ज है। इसके साथ ही विकास खन्ना इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

 

Punjab Kesari