बेहद खूबसूरत महल,आपको भी घूम आना चाहिए एक बार

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 06:36 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल):  पुराने समय को लोग इस मॉडर्न जमाने में भूलते जा रहे हैं। इन यादों को आज भी दुनिया में कई इमारतों में ताजा हैं। पुराने बादशादों के महल आज भी दुनिया में देखे जा सकते हैं जो बहुत ही खूबसूरत हैं। इन खूबसूरत बिल्डिंगस को देखने के लिए लोग दूर-दूर से इन जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं। 
 

पैना नेशनल पैलेस, पुर्तगाल


पुर्तगाल में बना यह महल बहुत ही खूबसूरत है। इस शाही महल का निर्माण 45 वर्षों तक चला था। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत का दर्जा भी मिला हुआ है। यहां पर घूमने के लिए लोग यहां पर भारी तादाद में आते हैं। 
 

मैसूर पैलेस, भारत

भारत में मैसूर पैलेस जो अंबा विलास पैलेस के नाम से भी जाना जाता है,बहुत खूबसूरत है। यहां पर पर्यटकों की भीड लगी रहती है। 
 

पैलेस ऑफ वर्सेल्स, फ्रांस


1624 में बना यह महल बहुत खूबसूरत है। यहां पर लगे झूमरों की खूबसूरती और लाजवाब लाइटिंग का नजारा लेने के लिए आप बार-बार यहां आना चाहेंगे।  
 

स्कॉनब्रुन पैलेस, वियना


ऑस्ट्रिया के वियना में बना स्कॉनब्रुन पैलेस यहां की खास इमारतों में से एक है। यह महल बहुत बड़ा है। इसमें 1441 शाही कमरे और खूबसूरत पार्क हैं। यहां पर दुनिया का सबसे पुराना चिडियाघर है। 
 

शैटॉ दे चमबोर्ड, फ्रांस

फ्रांस में बना यह महल राजा फ्रेंकोइस ने बनवाया था। इसकी खासियत को देखते हुए इसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल भी घोषित किया है। 

Punjab Kesari