फिल्म के सेट पर वरुण ने एेसे सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, देखे तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 10:11 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का कल जन्मदिन था। अपने बर्थडे पर एन्जॉय करने की बजाय वरुण ने अपनी फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग जारी रखी। उन्होंने अपना जन्मदिन सेट पर फिल्म की टीम के साथ मनाया। 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने वरुण के बर्थ डे की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरिज पर शेयर की। तस्वीरों में वरुण बहुत ही खुश दिखाई दे रहे है। आलिया और वरुण करीबी दोस्त है। वह कई फिल्मों में एक-साथ काम कर चुके है। इनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है और इनकी अबतक साथ आई सभी फिल्में हिट रही हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर कर वरुण को जन्मदिन की बधाई दी। 

इस तस्वीर में वरुण और अनुष्का बस में हंसते हुए नजर आ रहे है। दरअसल, यह तस्वीर फिल्म 'सुई धागा' की है। फोटो में दोनों का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि वरुण ने फिल्म  'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी पहली फिल्म में भी उनके साथ आलिया नजर आई थी। 

 

Punjab Kesari