LFW 2017: रैंप पर उतरी भारत की पहली ट्रांसजेंडर प्लस साइज मॉडल

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2017 - 04:37 PM (IST)

हमारा समाज ट्रांसजेंडर को एक अपराध मानता है। समाज की इसी सोच की वजह से इन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की लोगों की कई तरह-तरह की बातों का सामना करना पड़ता है। इन्हें समाज में सम्मान नहीं दिया जाता लेकिन मॉडर्न समय में लिंग बदलने की अवधारणा काफी आम बात हो चुकी है। दुनिया में कई एेसे कई लड़का-लड़की है जिन्होंने अपना जेंडर चेंच करवाया। दुनिया में ही क्यों भारत में की कई ऐसे लड़के है जिन्होंने अपना लिंग बदलवाया और मॉडल्स बन गई है। उन्ही में से एक है वेरोनिका कैंपबेल। जो भारत की सबसे पहली ट्रांसजेंडर प्लस साइज लड़की है। 

 

आपकी जानकारी के लिए पता के हाल में हो रहे लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2017 चल रहा है। भारत की पहली ट्रांसजेंडर प्लस-साइज मॉडल वेरोनिका कैंपबेल फैशन शो के चौथे दिन वेंडेल रोड्रीक्स के लिए रैंपवॉक किया। रैंपवॉक की शुरूआत भी इसी मॉडल से हुई। बाद में, जून में आयोजित एक ऑडिशन के माध्यम से कई अन्य प्लस साइज मॉडल्स को रैंपवॉक के लिए चुना गया। 

Punjab Kesari