राजनीति के साथ घर भी संभालती हैं प्रियंका गांधी, जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 03:24 PM (IST)

सक्रिय राजनीति में उतरने से पहले प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी व भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार करती रही हैं। कई लोग प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। वह किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है लेकिन बावजूद इसके उनकी लाइफ से जुड़ी बहुत-सी बातों को कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें बताएंगे, जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो।

 

दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई 

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल व प्रिंयका गांधी को 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों के साथ रहना पड़ता है लेकिन उन्होंने इसका असर अपनी पढ़ाई पर नहीं पड़ने दिया और पढ़ाई घर से ही जारी रखी थी। स्कूली शिक्षा पूरा करने के बाद प्रियंका गांधी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी की डिग्री प्राप्त की थी।

16 साल की उम्र में दी थी पहली स्पीच

उन्हें आपने रैलियों में कई बार भाषण देते सुना होगा लेकिन क्या आप जानते है कि जब उन्होंने अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया, तब वह सिर्फ 16 साल की थी। खबरों के मुताबिक वह साल 2014 के लोकसभा चुनाव में धार्मिक नगरी बनारस से चुनाव लड़ना चाहती थी।

 

कुकिंग और फोटोग्राफी का है शौक

एक समय था जब प्रियंका हर बात पर गुस्सा करने लगती थी लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने गुस्से पर काबू पाना सीखा। प्रियंका हर रोज योगा करना पसंद करती हैं। प्रियंका को किताबे पढ़ना, कुकिंग और फोटोग्राफी का शौक भी है। वह एक किताब भी लिख रही हैं, जो मार्च तक प्रकाशित हो सकती है।

 

इंदिरा गांधी से की जाती है तुलना

उनका हेयरस्टाइल, कपड़ों पहनने का स्टाइल और बात करने का तरीका इंदिरा गांधी की तरह हैं, जिस वजह से उनकी तुलना इंदिरा गांधी से की जाती है। अभी तक राजनीति में ना आने का कारण भी यही बताया जाता है कि बच्चों को अधिक समय देने के कारण वह सक्रिय रूप से राजनीति में नहीं उतरी।

बहुत अच्छी ऑर्गनाइजर है प्रियंका

प्रियंका बहुत अच्छी ऑर्गनाइजर है, यही वजह है कि पॉलिटिक्स में आने से पहले ही उनका पार्टी के अंदर अपना अलग रुतबा है और कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी फैन फ्लोइंग है। प्रियंका पार्टी को बहुत अच्छे से मैनेज करती आई है। इतना ही नहीं, वह सोनिया गांधी की चीफ एडवाइजर है और उन्हें हर मुद्दे पर सलाह देती है।

 

राजनीति के साथ घर संभालने का हुनर

प्रियंका का कहना है कि राजनीति का मतलब जनता की सेवा करना है और मैं वह पहले से ही कर रही हूं। मैं इसे 5 और अधिक सालों के लिए जारी रख सकती हूं। बता दें कि क्रांगेस पार्टी के महासचिव का पद संभलाने के साथ-साथ प्रियंका घर पर भी पूरा ध्यान देती हैं और अपने हर फर्ज को बखूबी निभाती है।

 

शादी और बच्चे

प्रियंका की 13 साल की उम्र में रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद वह 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे और उसके बाद अपने घरवालों को इस रिश्ते के बारे में बताया। घरवालों ने इस रिश्ते का विरोध किया लेकिन बाद में गांधी परिवार राजी हो गया। 1997 में दोनों की शादी हो गई। प्रियंका और रॉबर्ट के दो बच्चे रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा हैं।

Content Writer

Anjali Rajput