अनोखी शादीः दूल्हे ने एक ही नाम की दो दुल्हनों से रचाई शादी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2018 - 10:21 AM (IST)

शादी का फैसला हर किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। शादी के बंधन में बंध कर दो लोग एक-दूसरे के हो जाते है लेकिन आज हम आपको एक अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहें है। इसमें दो नहीं बल्कि तीन लोग शादी के बंधन में बंध चुके है। इस अनोखी शादी में एक दूल्हा और दो दुल्हनों की शादी हुई उसमें भी दोनों लड़कियों ने खुशी-खुशी एक-दूसरे को अपना लिया। आइए जानते है इस अनोखी शादी के बारे में कुछ और बातें।

कुछ समय पहले रतु नाम के एक शख्स को एक शर्मिला नाम की लड़की से प्यार हो गया था, जोकि उनके पास के गांव की थी। परिवार के न मानने पर दोनों भागकर लिव-इन में रहने लगे। उन्होंने अपने दो बच्चे तक कर लिए लेकिन इसके बावजूद भी इनके प्यार में कोई कमी नहीं आई। कुछ समय बाद रतु को दूसरी लड़की से प्यार हो गया जिसका नाम भी शर्मिला था।

इसे भी सच्चा प्यार समझ उसने जाकर पहली वाली शर्मिला को बताया कि उसे दूसरी शर्मीला से प्यार हो गया है। पहले तो पहली वाली शर्मिला को बुरा लगा लेकिन बाद में वो इसके लिए मान गई। रतु ने अपनी दोनों प्रेमिकाओं को आपस में मिलवाया और दोनों ने आपस में बात करके यह फैसला किया कि वो दोनों ही रतु से शादी करेंगी।

जब दोनों ही शादी के लिए तैयार हो गई तो रतु ने दोनों शर्मीला से ही शादी कर ली। अब वो तीनों एक साथ रहते है और इससे तीनों खुश हैं। वो दोनों लड़कियां एक-दूसरे को अपनी बहन मानती है और एक-दूसरे से बहुत प्यार करती है। उनका कहना है कि इसकी कारण उनके पति से मिलने वाले प्यार में कोई कमी नही आई।

Punjab Kesari