यहां पौधे से होती है लड़की की शादी!

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 07:54 PM (IST)

लाइफस्टाइलः शादी को लेकर कई तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं। आज हम आपको एक एेसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको काफी हैरानी होगी। झारखंड के संताल आदिवासी लोग एक अलग तरह की परंपरा को निभाते हैं। यहां पर लड़की की शादी पौधे से की जाती है। जी हां, यहां पर लड़के से शादी करने से 2-3 घंटे पहले लड़की की पौधे से शादी करने की परंपरा निभाई जाती है।

यहां हर घर की बेटियों की शादी पौधे से होती है। इस शादी में गांव के सभी पंच भी उपस्थित होते हैं। इस शादी की परंपरा में दुल्हनें पौधे को तीन बार सिंदूर लगाती है और फेरे भी लेती हैं। जिस पौधे से दुल्हन की शादी होती है वह उसका फल कभी नहीं खाती और न ही टहनियां तोड़ती है। दुल्हन और उसके घर वाले उस पौधे की हमेशा देखभाल करते है। संताली के लोग इस परंपरा को आज भी निभाते हैं। यहां इस शादी को मातकोम बापला कहते है। 

इस शादी के लिए दुल्हन पीले रंग का जोड़ा पहनती है। दुल्हन घर की महिलाओं की टोली के साथ उस पौधे तक जाती है। इस दौरान दुल्हन की मां उसे गोद में उठाती है। इस परंपरा के पीछे कई मान्यताएं बताई जाती है। कहते हैं कि इससे दुल्हन की शादी जिस लड़के से हो रही होती है, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो जाती है। इसके अलावा  इससे हर घर में किसी न किसी पौधे की खास देखभाल की जाती है।

Punjab Kesari