अनोखा परिवार, एक साथ रहते हैं 54 सदस्य!

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 07:33 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): बदलते लाइफस्टाइल के साथ लोगों का रहन-सहन भी बदल गया है। पहले समय में लोग संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते थे लेकिन अब लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। आज हम आपको एक एेसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सदस्यों की संख्या 54 हैं। जी हां, इस परिवार में 54 सदस्य एक साथ रहते हैं। तो आइए जाने इस अनोखे परिवार के बारे में। 

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के ग्राम पंचायत दशरमा में एक साहू परिवार रहता है। आपको बता दें कि यह परिवार पिछली छह पीढ़ी से एक साथ ही रहता है। इस परिवार में 15 महिलाएं हैं जो आपस में मिलकर घर को संभालती हैं। इन परिवार के सदस्यों का आपसी प्रेम ही हैं जो इनको एक-दूसरे के साथ जोड़ी रखता है। इस घर में 25 छोटे-बड़े बच्चे हैं जो पढ़ाई कर रहे है। परिवार में भोजन एक साथ बनता है। भोजन को बनाने में सभी महिलाएं एक-दूसरे की मदद करती हैं। 

रात को होती हैं सदस्यों की गिनती
इस परिवार की सबसे दिलचस्प बात यह हैं कि यहां पर रात को सभी सदस्यों की गिनती की जाती है। यह परिवार आज के अन्य परिवारों के लिए एक मिसाल है। यह परिवार बाकी सभी परिवारों को सिखाता है कि कैसे मिल जुलकर रहा जाता है। 

Punjab Kesari