टी.वी स्टार आशका गोरड़ीया ने अपने मंगेतर ब्रेंट गोबले से की शादी

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 06:02 PM (IST)

शादी का दिन लड़का और लड़की दोनों के लिए बहुत खास होता है। बॉलीवुड स्टार हो या फिर टीवी स्टार हर कोई चाहता है हर कोई इन खास पलों को अच्छे से एज्वाय करना चाहता है। हाल ही में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की शादी हुई है और हर कोई उनको बधाइयां भी दे रहा है। इसके अलावा टीवी स्टार आशका गोरडीया की भी हाल ही में शादी हुई है। 


आशका गोरड़ीया और ब्रेंट गोबले शादी के बंधन में बंध गए हैं। अहमदाबाद में इन दोनों की शादी भारतीय परंपरा के अनुसार हुई है। इस समय आशका ने बहुत खूबसूरत पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था जो रिंपल हरप्रीत नरूला द्वारा डिजाइन किया गया था। आशका ने शादी में एंट्री धतिंग डांस के साथ की। वह दोनों शादी की आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रहे थे।  


इससे पहले आशका ने ब्लू कलर का लहंगा पहना था जो archana kochhar द्वारा डिजाइन किया गया था। 

Punjab Kesari