Halloween Special: हमेशा हेलोवीन लुक में दिखती हैं ये टीवी एक्ट्रैस

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2017 - 03:34 PM (IST)

आज हेलोवीन डे है। इस दिन को मनाने के लिए लोग काफी एक्साइटिड होते हैं। लोग अपने घर को हेलोवीन लुक में सजाते है। इस दिन लोग खुद को भी हेलोवीन लुक देते है लेकिन कई टीवी स्टार्स एेसे हैं जो हमेशा हेलोवीन लुक में ही रहते हैं। जी हां, आज हम आपको कुछ एेसे ही टीवी डीवाज के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमेशा सीरियल में हेलोवीन लुक में नजर आते हैं। 

- सिमर (दीपिका ककर) 

दीपिका ककर सिमर के नाम से मशहूर है। सीरियल में सिमर ने पताली देवी का भी किरदार निभाया। इस किरदार में दीपिका का सबसे डरावना रूप देखने को मिला। 

- कोमोलिका (उर्वशी ढोलकिया) 

टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया कोमोलिका नाम से फेमस है। कसौटी जिंदगी की सीरियल में कोमोलिका का मेकअप हमेशा हेलोवीन होता था। वह बड़ी सी बिंदी और साथ में अजीब मेकअप में दिखती थी। उन्हें हेलोवीन मॉडल कहना गलत नहीं होगा।

- यामिनी राहेजा(सुधा चंद्रन )

सुधा चंद्रन नागिन सीरियल में यामिनी का किरदार निभाती है। सीरियल में यामिनी के डार्क लिप्स, बड़ी बिंदी, आखों में भरा हुआ काजल उन्हें पूरी हेलोवीन लुक देते है। सीरियल में उनकी आंखें ही लोगों को मारने के लिए काफी है। 

- ताई (रिंकू करमरकर)

टीवी एक्ट्रेस रिंकू करमरकर ताई के नाम से फेमस है। सीरियल में वह हमेशा हेलोवीन लुक में दिखाई देती हैं। डार्क आई मेकअप और बड़ी बिंदी उन्हें परफैक्ट हेलोवीन लुक देती है। 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP
 

Punjab Kesari