बॉलीवुड से लेकर टीवी तक, प्लास्टिक सर्जरी ने कइयों की चमकाई किस्मत तो किसी का हुआ करियर बर्बाद

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 04:48 PM (IST)

चकाचौंध वाली इस फिल्मी नगरी में एक्ट्रेस का खूबसूरत दिखना काफी मायने रखता है क्योंकि यहां टैलेंट के साथ-साथ खूबसूरत होना भी जरूरी है, खासकर एक्ट्रेसेज का। यहीं वजह है कि एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर हमेशा अलर्ट रहती हैं और अपने ड्रेसिंग सेंस की तरह ब्यूटी के साथ भी एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं रहती, यहां तक कि कुछ एक्ट्रेस तो प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेकर अपने चेहरे के हाव-भाव को बिलकुल बदल चुकी हैं। जी हां, चलिए आज हम उन्हीं एक्ट्रेसेज से आपको रुबरू करवाते हैं जिन्होंने खुद को और भी खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी करवाईं हालांकि इनमें से कुछ का एक्सपेरिमेंट सक्सेसफुल रहा जबकि कुछ एक्ट्रेसेज को प्लास्टिक सर्जरी करवाना महंगा पड़ा।

 

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका ने होंठ और नाक की सर्जरी करवाईं जो कि सक्सेसफुल रही।


 
शिल्पा शेट्टी

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए नाक की सर्जरी करवाई। वहीं अपने कंम्लेक्शन को फेयर करने के लिए भी सर्जरी का सहारा लिया।

मिनीषा लांबा

एक्ट्रेस मिनीषा लांबा बॉलीवुड चर्चित एक्ट्रेस तो नहीं लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे फिल्मी जगत में खूब है। टीवी सीरियल 'तेनाली रामा' में काम करने वाली मिनीषा ने भी अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी जो उनके चेहरे को सूट की।

कैटरीना कैफ

फिल्म जगत की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार कैटरीना कैफ भी सर्जरी करवा चुकी हैं। उन्होंने अपने लुक को ग्लैमर बनाने के लिए नाक की सर्जरी करवाई।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के तीनों खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अलग दिखने के लिए अपने होठों की सर्जरी करवाई। एक बार तो अनुष्का की सर्जरी बिगड़ गई थी जिसके लिए उन्हें लोगों काफी खरी-छोटी भी सुनाई थी लेकिन उनकी दूसरी सर्जरी सही रही। 

कंगना रनौत

सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मगर कंगना ने भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया।

राखी सावंत 

बॉलीवुड की 'मोस्ट कंट्रोवर्शियल क्वीन' राखी सावंत एक नहीं, बल्कि कई बार अपने चेहरे की सर्जरी करवा चुकी हैं। साथ ही उन्‍होंने ब्रेस्‍ट इंप्‍लांट भी करवाया हालांकि लोग उनकी लुक को कुछ खास पसंद नहीं करते।

श्रृति हसन

साउथ के सुपरस्टार कमल हसन की बेटी श्रृति हसन का मासूम सा चेहरा दर्शकों को देखते ही भा जाता है लेकिन उन्होंने ग्लैमर्स गर्ल बनने के लिए नाक और गालों की सर्जरी करवाईं। श्रुति हासन की नाक बहुत लंबी थी। इसे परफेक्ट शेप देने के लिए उन्होंने नॉज सर्जरी करवाई जिसके बाद उनकी लुक एकदम परफेक्ट हो गई।

काजोल 

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस काजोल ने चेहरा बदलने के लिए कोई प्‍लॉस्‍टिक सर्जरी तो नहीं करवाई लेकिन स्‍किन लाइटनिंग सर्जरी करवाई और अब उनका रंग पहले से काफी निखर चुका है। 

आयशा टाकिया

बी-टाउन की खूबसूरत एक्‍ट्रेस आयशा टाकिया ने ब्रेस्‍ट इंप्‍लांट करवाया जिसके बाद उनके फिगर में काफी बदलाव भी आया। हालांकि उन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार सर्जरी का सहारा लिया लेकिन लोगों को यह डिजास्टर लगी।

करीना कपूर

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में एक करीना कपूर यानी कि हमारी बेबो ने अपनी ब्यूटी के साथ एक्सपेरिमेंट किया। करीना, नाक और होंठ की प्‍लॉस्‍टिक सर्जरी करवा चुकी है। पहले उनका नाक थोड़ा मोटा था। बाद में इसे प्रोपर शेप मिली।

सोफिया हयात 

सोफिया हयात ने बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद होंठों की सर्जरी करवाई लेकिन बिगड़ने के बाद उन्होंने एक बार फिर अपने लिप्स के साथ एक्सपेरिमेंट करवाया। 

मौनी रॉय 

छोटे पर्दे पर ‘नागिन’ के किरदार से चर्चा में आईं मौनी रॉय न सिर्फ कई बार अपने होंठों की सर्जरी करवाई बल्कि अपने चेहरे को भी परपेक्ट शेप देने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं  लेकिन उनके मोटे होंठ लोगों को पसंद नहीं आए।

सारा खान 

स्टार पल्स शो ‘बिदाई : सपना बाबुल का’ से मशहूर हुई सारा खान ने भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। हालांकि आज तक उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी की बात कभी नहीं कबूली। 

क्षमा सिंकदर

‘ये मेरी लाइफ है’ में पूजा मेहता का रोल निभाने वाली शमा सिंकदर काफी समय से पर्दे से दूर हैं। क्षमा ने प्लास्टिक सर्जरी अपनी लुक हू-ब-हू बदल दी, जिसका अंदाजा आप उनकी नई और पुरानी तस्वीरों से लगा सकते है। 

एश्वर्या राय

विश्व सुदंरी कहलाई जाने वाली एश्वर्या राव ने facial fillers, नाक और अपने गालो की सर्जरी करवा चुकी है। हालांकि उनकी लिप सर्जरी बिगड़ गई थी जिसके कारण उनके होंठ पल्मपी नजर आने लगे थे लेकिन फिलहाल कहा जा सकता है कि उनकी सर्जरी बिल्कुल फिट बैठी है। 

गौहर खान 

गौहर खान जब बॉलीवुड में आई थी तो उनके लिप थोड़े से मोटे थे। उन्होंने अपने लिप्स को परफैक्ट शेप देने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था। लिप सर्जरी ने उनकी सुंदरता को कई गुणा बढ़ा दिया।


 
कोइना मित्रा

कोइना मित्रा ने फेस के कई हिस्सों की सर्जरी करवाई थी, जो उनके लिए खतरनाक साबित हुई। यहां तक कि इस सर्जरी की वजह से उनका करियर भी तबाह हो गया।

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मगर फिर भी जैकलीन को अपने होंठों से शिकायत थी। उन्होंने अपने होंठों को प्लमी करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था ताकि उनके होंठ उभरे हुए महसूस हो। 

खबरों की मानें तो धड़क गर्ल जाहन्वी कपूर भी अपनी ब्यूटी को निखाने के लिए नाक और ठुड्डी की सर्जरी करवा चुकी थी। हालांकि, इसके बारे में बहुत कम लोग जानते है। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी छोटी ठुड्डी को लंबा लुक देने के लिए सर्जरी करवाई।


आपको किस हिरोइन की बदली लुक सबसे ज्यादा इम्प्रेसिव लगी हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 
 

Content Writer

Sunita Rajput