ये स्टार्स जो अपना नाम ना बदलते तो शायद टीवी पर नहीं चलते

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 10:02 AM (IST)

सफलता प्राप्त करने के लोग मेहनत के अलावा एस्ट्रोलोजी के हिसाब से अपना नाम तक चेंज करवा रहे हैं। एेसा सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि टीवी स्टार भी करते हैं। हाल ही में 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' फेम दलजीत कौर ने अपना नाम बदलकर दीपा रख लिया। दलजीत कौर के अलावा कभी कई और टी वी स्टार्स है जिन्होंने अपनी किस्मत बदलने के लिए नाम बदलाए हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन से स्टार्स है जिन्होने अपने बचपन के नाम चेंज किए हैं। 


बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और डांस से सब को दीवाना बनाने वाली गौहर खान को कौन नहीं जानता। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। मगर क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में अाने से पहले Gauhar Khanलिखती थी। पर फिल्मों में नाम कमाने के लिए उन्होंने अपने नाम के स्पेलिंग बदलिए। अब वह  Gauahar लिखती हैं। नाम के अक्षर बदलने के बाद ही वह बिग बॉस-7 की विनर बनी थी। 

'ये है मोहब्बतें' में नैगिटेव किरदार में नजर आने वाली अनीता हसनंदानी टीवी की दुनिया का जाना माना नाम है। 'कभी सौतन सभी सहेली से' अपना डेब्यू किया था। सिरियल में आने से पहले उनका नाम नताशा था। मगर बाद में उन्होंने अपना नाम नताशा से बदलकर अनीता हसनंदानी रख लिया। 

करणवीर बोहरा का बचपन का नाम मनोज बोहरा था। ग्लैमरस बर्ल्ड में आने के बाद उन्होंने अपना नाम करणवीर बोहरा रखा था। 

'दिल से दिल तक' में नजर आने वाली रश्मि देसाई ने टीवी की दुनिया पर राज करने के अपना नाम चेंज कर लिया था। उन्होंने प्रोफेशनल न्यूरोलॉजिस्ट के कहने पर अपना नाम दिव्या से बदल कर रश्मि देसाई रख लिया था। 


टीवी स्टार गौरव ने अपनी मम्मी के कहने पर अपने सरनेम के स्पेलिंग में थोड़ा सा चेंज किया था। पहले वह अपना नाम Gaurav Chopra लिखते थे। अब वह अपना नाम Gaurav Chopraa लिखते हैं। 

किश्वर मर्चेंट ने भी 2 साल पहले अपने नाम केस्पेलिंग और सरनेम के साथ एक्स्ट्रा T लिखना शुरू कर दिया है। अब वह अपना नाम Kishwer S Merchantt लिखती हैं , जबकि पहले Kishwar Merchant था।  

Punjab Kesari