नए घर को सजाने से पहले ध्यान में रखें ये बातें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2020 - 05:58 PM (IST)

हर कोई अपने नए घर को प्यार से सजाया है। लोग सुंदर और आकर्षित तस्वीरों को लगा घर की शोभा बढ़ाने की कोशिश करता है। मगर वास्तु के अनुसार घर पर लगाई तस्वीरें पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी लाती है। ऐसे में घर सजाने से इन बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
ऐसी तस्वीरें मानी जाती है अशुभ

हिंसक तस्वीरें
घर पर कभी भी हिंसक, जंगली जानवरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसे में घर में कलह-क्लेश, तनाव का माहौल बनता है।

दौड़ते घोड़ों की तस्वीर
घर पर दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीरें शुभ नहीं मानी जाती है। वास्तु के अनुसार यह घर में नेगेटिव एनर्जी लाती है। मगर आप चाहें तो इसे ऑफिस में लगा सकते हैं। वहां लगाने से यह शुभ फल देता है।

फव्वारा
अगर आप घर पर फव्वारा लगाने की सोच रहें हैं तो इसे हमेशा घर की उत्तर दिशा में लगाए। नहीं तो घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। 


डुबते नाव की पेंटिंग
वास्तु के अनुसार घर पर डूबते हुए जहाज या नाव की पेंटिंग लगाने से धन‌ की हानि होती है। घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर होता हैं।

युद्ध की तस्वीरें
घर में युद्ध स्थल की तस्वीरें लगाने घर का माहौल खराब होता है। घर में लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश, तनाव आदि की स्थिति पैदा हो जाती है।


ऐसी तस्वीरें मानी जाती है शुभ

श्रीकृष्ण का विराट रूप
वास्तु के मुताबिक घर भगवान श्री कृष्ण के विराट रूप की तस्वीरें लगाने से घर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शिव जी का नटराज रुप
अक्सर लोग सोचते हैं कि शिव जी की तांडव करते हुए मुद्रा की तस्वीर या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। मगर ऐसे लोग गलत सोचते हैं। असल में उनके इस रुप में रखी मूर्ति से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ घर के सदस्यों का बुरी नजर से बचाव रहता है।

Content Writer

Vandana