इन 2 टीवी एक्ट्रेसेस ने जानवरों के लिए शुरू की है एंबुलेंस सर्विस

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 10:51 AM (IST)

शहरों में बढ़ती आबादी के साथ-साथ जानवरों और पक्षियों के जीवन पर संकंट भी बढ़ता जा रहा है। हर दिन किसी न किसी देश में कोई जानवर सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाता है लेकिन मुंबई की दो फेमस टीवी ऐक्ट्रेसेस ने जानवरोें की सेफ्टी पर ध्यान देते हुए उनके लिए एंबुलेंस सर्विस शुरू की है। यह एंबुलेंस सर्विस एक कॉल पर ही मुंबई के कुछ चुंनिदा शहरों में जरूरतमंद पशुओं की मदद करने पहुंच जाती है। पशुओं के लिए एंबुलेंस सर्विस शुरू करने वाली टी.वी ऐक्ट्रेसेस जया भट्टाचार्य और रूपाली गांगुली ने कुछ दिन पहले ही जानवरों की सुरक्षा के लिए इस एंबुलेंस सर्विस को शुरू किया है।

जया भट्टाचार्य का कहना है कि, 'उन्होंने कुछ दिन पहले ही इस सर्विस को शुरू किया है, जोकि अब अच्छे तरीके से जरूरतमंद जानवरों की सेवा करने में लगी हुई है। मैं उम्मीद करती हूं कि हमारे समाज के लोग भी आगे आकर जानवरों को बचाने में मदद करेंगे।' उनका कहना है कि शहर में रहने वाले जानवरों को भी अच्छे से जीने का हक है और अपने फायदे के लिए उन्हें उनके हक से वंचित नहीं रखना चाहिए।

यह एंबुलेंस बांद्रा और भंयदर के इलाकों में सुबह 10.30 बजे और रात 6.30 तक काम करती हैं। जानवरों की मदद करने के लिए लोग एंबुलेंस नबर पर कॉल या मैसेज कर सकते हैं। जया भट्टाचार्य की इस मुहिम में कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी अपना योगदान दे रहे हैं, जिनमें बकुल खाटू, अश्विन वर्मा, गीता, करण, मधुगंधा कुलकर्णी और निधि ओमकार आदि शामिल हैं। जया की इस मुहिम में टीवी एक्ट्रेसेस रूपाली गांगुली भी हिस्सा बन चुकी हैं। उनका कहना है कि 'वह इस मुहिम का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।'

मुंबई में 'सेव अवर स्ट्रे' जैसे कुछ और संगठन भी इस दिशा में काम कर रहे हैं। इस संगठन की स्थापना शिर्ले मेनन ने 2003 में की थी। उन्हें जानवरों से बेहद लगाव है। शहर में जानवरों की खराब हालत देखकर उन्हें इस संगंठन की स्थापना की। इसके द्वारा सभी जरूरतमंद जनवरों की हर मुमकिन मदद करने की कोशिश की जाती है।

Punjab Kesari